फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Number of patients with headache and fever rises; medication administered after examination.

Maharajganj News: सिर दर्द और बुखार के रोगी बढ़े, जांच के बाद दी गई दवा

Mon, 13 Jul 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 13 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Number of patients with headache and fever rises; medication administered after examination.
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान मंदिर पर आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें आने वाले मरीजों के सेहत की जांच की गई। इसके बाद जरूरत के अनुसार दवा दी गई। मेले में बुखार, सिरदर्द और त्वचा की समस्या से पीड़ित मरीज पहुंचे थे, जिनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके बाद जरूरत के अनुसार दवा दी गई। डॉक्टरों ने दवा देने के साथ ही इसे मौसम का वार बताया। दवा लेने के साथ ही बचाव की सलाह दी।
विज्ञापन

पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, जोगिया ब्लॉक के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी लालपुर में रविवार को जन आरोग्य मेले में डॉ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवा दी। कुल 18 मरीज पहुंचे, जिसमे खांसी बुखार, शुगर, बीपी, सांस फूलने जैसे अनेक समस्या की शिकायत थी। इनको जांच कर दवा देकर उचित सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

महदेवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, नौगढ़ ब्लाॅक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा बाजार पर मेले में 1:30 बजे तक मात्र 10 मरीज आए। फार्मासिस्ट रमेश चंद्र चतुर्वेदी ने जांच करके दवा दी। उन्होंने बताया कि मौसमी बुखार व खाज-खुजली के मरीज थे। स्वास्थ्य केंद्र पर पौध रोपण भी किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा बाजार फार्मासिस्ट के भरोसे हो रहा संचालित।
विज्ञापन
विज्ञापन

धेंसा प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना में आरोग्य मेले में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सहित 27 मरीज पहुंचे। त्वचा, बुखार, बीपी और पेट संबंधी समस्या वाले अधिक मरीज आए। आरोग्य मेले में पहुंचने वाले मरीजों को डॉ. राकेश कुमार ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। इस मौके पर विंध्यवासिनी, तुलसीराम, मनीषा, अंकुश, पूनम सहित सभी मरीजों को आवश्यक दवा व परामर्श दिया गया।
शाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार, डुमरियागंज प्राथमिक स्वस्थ केंद्र पर दोपहर 12:00 बजे तक सिर्फ आठ मरीज ही पहुंचे थे। डेंटल सर्जन रामकिशोर प्रजापति ने बताया कि सभी मरीजों का उपचार कर निशुल्क दवा दी गई। दो मरीज दांत, दो बुखार, एक बीपी, एक शुगर और दो पेट से संबंधित मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा यहां डाॅक्टर अखिलेश कसौधन को अटैच किया गया है लेकिन आज वह बेंवा सीएचसी पर ड्यूटी कर रहे हैं।
---
जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में हुआ 178 मरीजों का इलाज
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा, सोहना, कोहडौरा व बिस्कोहर में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में खांसी व गले में खराश, एसिडिटी, फंगल इंफेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के कुल 178 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 33, बिजौरा में डॉ. ईशदेव आर्य ने 36, सोहना में डॉ. एससी शर्मा ने 39, कोहडौरा में डॉ. राहुल कुमार ने 27 और बिस्कोहर में डॉ. बीके सिंह ने कुल 43 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवा दी।

इस मौके पर पीएन तिवारी, त्रिशूलधर चतुर्वेदी, धीरज राय, अंबुज श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

बुखार, जुकाम के रोगी पहुंचे, 58 की जांची सेहत
ढेबरुआ। बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले अकरहरा, भुतहवा और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेलों में रविवार को बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इन स्वास्थ्य मेलों में कुल 58 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया, जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। इनमें वायरल बुखार, स्किन रोग, कमर दर्द, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और चक्कर आने जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीज की संख्या अधिक थी। बढ़नी पीएचसी के अधीक्षक डॉ. अविनाश चौधरी ने बताया कि आरोग्य मेलों में आए हुए सभी मरीजों की चिकित्सकों ने गहन जांच की और उनका उचित उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed