{"_id":"6a5401f1fdfe95e44d066016","slug":"care-for-the-plant-like-a-mother-after-planting-it-jaswant-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1034-161157-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौध लगाने के बाद मां की तरह करें उसकी देखभाल : जसवंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौध लगाने के बाद मां की तरह करें उसकी देखभाल : जसवंत
Mon, 13 Jul 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौधरोपण अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर रोपित किए गए पौध
सिद्धार्थनगर। एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण अभियान-2026 के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर पौध रोपित किए गए। नौगढ़ ब्लॉक के धौरीकुइयां गांव स्थित समय माता मंदिर परिसर में गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, विधायक श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, प्रमुख सचिव व नोडल अधिकारी एसवी एस रंगाराव, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने पौध रोपित किया।
जसवंत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ओर से एक पेड़ मां के नाम नाम लगाने संकल्प लिया गया है। हम सभी का यह कर्तव्य है कि जिस प्रकार मां हमारा पालन पोषण करती है, उसी प्रकार हम भी पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करें। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद सिद्धार्थनगर पिछड़े से अग्रणी जनपद बनने की ओर अग्रसर है। एक पेड़ मां के नाम लगाने का संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया है। हमें भी एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।
जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने, जल संचयन और जल संरक्षण के लिए भी पेड़ बहुत ही आवश्यक है। पेड़ से पर्यावरण का संतुलन बना रहता है और हमें शुद्ध हवा व ऑक्सीजन मिलता है। नोडल अधिकारी एसवीएस रंगाराव ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में जनपद में 45,65,400 पेड़ लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जनपद सिद्धार्थनगर लक्ष्य से अधिक पेड़ लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सभी का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया गया। इस दौरान एसपी डाॅ. अभिषेक महाजन, सीडीओ बलराम सिंह, डीएफओ नीला एम, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, ब्लाॅक प्रमुख नौगढ़ रेनू मिश्रा, एसडीएम नौगढ़ राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे।
न्यायालय परिसर में हुआ पौधरोपण
जनपद न्यायालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम के तहत प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय अखिलेश कुमार पांडेय, एडीजे (पॉक्सो/एफटीसी) वीरेंद्र कुमार, अपर जनपद न्यायाधीश, एफटीसी-प्रथम कनिष्क कुमार सिंह, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरुण कुमार चतुर्थ, अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) शिवेंद्र शर्मा, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एफटीसी-प्रथम श्रेय कुमार वर्मा ने विभिन्न प्रजातियों के फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया।