{"_id":"69e543ed3c48e89023008d5a","slug":"58-vehicles-onboard-in-last-camp-enforcement-action-to-begin-today-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1295286-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आखिरी शिविर में 58 वाहन ऑनबोर्ड, आज से प्रवर्तन की कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आखिरी शिविर में 58 वाहन ऑनबोर्ड, आज से प्रवर्तन की कार्रवाई होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अप्रैल से चल रही थी स्कूल व वाहनों की ऑनलाइन प्रक्रिया
महराजगंज। स्कूली वाहनों को इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल पोर्टल पर दर्ज करने की प्रक्रिया रविवार को जिला मुख्यालय सहित तीन अन्य तहसील क्षेत्रों में संपन्न हुई। इस आखिरी कैंप का लाभ सिर्फ 58 स्कूलों ने ही उठाया। सर्वाधिक 25 की संख्या नौतनवां की रही। अभियान की समाप्ति के बाद आज से प्रवर्तन की कार्रवाई पूरे जनपद में शुरू होगी। अभियान में ऑनबोर्ड नहीं होने वाले स्कूल वाहनों को सीज करने के साथ संबंधित स्कूल प्रधानाचार्य या प्रबंधक पर प्रवर्तन टीम प्राथमिकी दर्ज कराएगी।
स्कूल वाहनों की सुरक्षा तय करने के लिए प्रदेश परिवहन आयुक्त की तरफ से एआई लैस पोर्टल विकसित किया गया है। जिस पर प्रत्येक स्कूल व उनके संचालित वाहनों का विवरण ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश परिवहन विभाग को दिया गया था। एक अप्रैल से जनपद में यह अभियान प्रभावी किया गया जिसमें एआरटीओ व प्रवर्तन की टीम के अलावा बेसिक शिक्षा विभाग से बीईओ व माध्यमिक से नोडल शिक्षक अनमोल यादव शामिल रहे। संयुक्त टीम ने पूरे जनपद में स्कूल व स्कूली वाहनों की रियल टाइम फीडिंग प्रक्रिया पूरी कराई।
12 व 14 अप्रैल को छह-छह विकास खंडों में संयुक्त टीम की मदद से शिविर लगा, लेकिन 15 दिन के बाद भी सिर्फ 923 वाहन ही ऑनबोर्ड हुए। अतिरिक्त मौका देते हुए डीएम के निर्देश पर संयुक्त टीम ने जिला मुख्यालय पर एआरटीओ आफिस, निचलौल में राष्ट्रीय इंटर कालेज बाली, नौतनवां में नौतनवां इंटर कालेज व फरेंदा में सेठ आनंद राम जयपुरिया के परिसर में शिविर लगा। लेकिन इस आखिरी शिविर में सिर्फ 58 वाहन ही आनबोर्ड करने की प्रक्रिया पूरी कर सके, जबकि विभाग के मुताबिक 223 वाहन आनबोर्ड होने शेष थे। इस आंकड़े के मुताबिक 165 स्कूल वाहन ऐसे संचालन में हैं जिनका संचालन हो रहा है। इसके लिए विभाग आज से प्रवर्तन की कार्रवाई शुरू कर रहा जिसमें बेसिक, माध्यमिक, मदरसा, सीबीएसई या अन्य बोर्ड के स्कूलों के ऐसे वाहन सीज होंगे जो ऑनबोर्ड नहीं किए गए।
वर्जन
बेसिक के ऐसे निजी स्कूल जो विभागीय मान्यता लेकर संचालित हो रहे उन्हें निर्देश पहले ही दिया जा चुका कि अपने वाहन ऑनबोर्ड करा लें। अगर इसकी अवहेलना मिलेगी तो कार्रवाई के जिम्मेदार खुद स्कूल प्रबंधन होगा।
- रिद्धि पांडेय, बीएसए, महराजगंज।
-- -- -- -- -- --
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर आज से संपूर्ण जनपद में स्कूल वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन की कार्रवाई प्रारंभ होगी। ऐसे स्कूल प्रबंधन पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी जिनके वाहन बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे और ऑनबोर्ड नहीं कराए गए।
-मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ।
-- -- -- -- -- --
आयुक्त के पत्र पर माध्यमिक स्कूलों से एआरटीओ को सहयोग देने के लिए जिले में नोडल शिक्षक अनमोल यादव को निर्देश है कि परिवहन विभाग को हर तरह से मदद उपलब्ध कराएं।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज।
Trending Videos