{"_id":"6979217cf3cacb618e090465","slug":"77th-republic-day-celebrated-with-pomp-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-170235-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कालेज में छात्राओं ने मानव श्रृखंला से भारत का नक्शा बनाया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण, ली रैतिक परेड की सलामी, सराहनीय कार्य के लिए सात पुलिसकर्मी सेवा पदक से सम्मानित
-कानून-व्यवस्था की दृष्टि से उपलब्धिपूर्ण रहा पिछला वर्ष
महराजगंज। पुलिस लाइन परिसर में सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनपदवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2025 कानून-व्यवस्था के दृष्टिकोण से जनपद के लिए उपलब्धियों से भरा वर्ष रहा। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, नकबजनी, दहेज हत्या, चोरी एवं वाहन चोरी जैसे गंभीर अपराधों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून का राज स्थापित हुआ।
जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन के सहयोग से शुरू की गई गोपनीय हेल्पलाइन अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण किया और रैतिक परेड की सलामी ली। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान का गायन किया और जिलाधिकारी ने सभी लोगों को संविधान की शपथ दिलाई। कलक्ट्रेट में आयोजित गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, नवनीत गोयल,एसडीएम नन्द प्रकाश मौर्या, विजय यादव, प्रेम शंकर पांडेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी संबोधित किया। गोष्ठी में जिला सूचना अधिकारी (विज्ञान) मनोज कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, ओएसडी जिलाधिकारी आर.पी. सिंह, नाजिर वेद प्रकाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
सेवा पदकों से पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद महाराजगंज के सात पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सेवा पदकों से सम्मानित किया गया। भव्य रैतिक परेड के दौरान मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने चयनित पुलिसकर्मियों को यह सम्मान प्रदान किया। अति उत्कृष्ट सेवा पदक से रेडियो उपनिरीक्षक सुनील कुमार विश्वकर्मा, हेड कांस्टेबल एमटी चन्द्रशेखर यादव, मुख्य आरक्षी चालक संतोष कुमार गुप्ता और मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस जयकिशुन को सम्मानित किया गया। वहीं उत्कृष्ट सेवा पदक से निरीक्षक नागरिक पुलिस रामकृष्ण यादव, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस वीरेन्द्र कुमार यादव एवं मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस सुनील कुमार चौधरी को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चयनित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं अनुकरणीय सेवा का प्रतीक है, जिससे पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा और अन्य कर्मियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
रैतिक परेड में नौ टोलियों ने लिया भाग
77वें गणतंत्र दिवस दिवस समारोह पर आयोजित रैतिक परेड में कुल नौ टोलियों ने भाग लिया। इनमें पुलिस ऑफिस टोली, महिला पुलिस टोली, पीएसी, एनसीसी कैडेट सहित जनपद पुलिस की विभिन्न टोलियां शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त मोटरसाइकिल दस्ता, एंटी ह्यूमन ट्रैफिक थाना, महिला थाना, अग्निशमन विभाग, एसओजी, रेडियो शाखा एवं पुलिस विभाग की अन्य सहयोगी शाखाओं ने भी परेड में सहभागिता की। रैतिक परेड में क्षेत्राधिकारी फरेंदा प्रथम परेड कमांडर तथा प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय परेड कमांडर रहे। पुलिस लाइन में आयोजित भव्य परेड समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुलिस महानिदेशक, की ओर से प्रदत्त प्रशंसा चिह्न व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना/कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई।
चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार
दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट, कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। ध्वजारोहण के बाद प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने छात्रों को संबोधित किया। वहीं दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या सपना सिंह तथा गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. रामपाल यादव ने ध्वजारोहण किया। छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन प्रमोद कुमार सिंह तथा संचालन डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व आचार्य, अभिभावक, शिक्षक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर दो राजाजीपुरम नगर स्थित मदरसा में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास व देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। इस मौके पर महात्मा यादव, पप्पू, राजू, मौलाना शाह आलम, मुमताज अहमद सहित मदरसा के शिक्षक, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। नगर पंचायत चौक के अटल बिहारी वाजपेयी नगर, टेगरहना में आज़ादी के बाद पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके अलावा नव-निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र पर आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका की उपस्थिति में विशाल पुष्कर ने ध्वजारोहण किया। मुंद्रिका हिंदुस्तानी, राजेश, नीरज पटेल, अमरजीत सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार
सोमवार को तहसील मुख्यालय से लेकर भारत नेपाल बार्डर के सीमावर्ती इलाकों में भी गणतंत्र दिवस को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नगर स्थित तहसील परिसर में एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता, नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया, मधवलिया वन रेंज परिसर में वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार, निचलौल वन रेंज परिसर में वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव, थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसी क्रम में नगर व बॉर्डर क्षेत्र के विद्यालय राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज बाली, राजेंद्र प्रसाद तारा चंद पीजी कॉलेज समेत क्षेत्र के सभी परिषदीय और निजी विद्यालयों में हर्षोल्लास के साथ समारोह आयोजित किए गए।
सिंदुरिया प्रतिनिधि के अनुसार
क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस गरिमामय तरीके से मनाया गया। इस मिठौरा ब्लॉक परिसर व सिंदुरिया थाने और सभी विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसकी सशस्त्र बलों ने सलामी ली। खुटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार
टैगोर इंटरमीडिएट कॉलेज समेत सभी विद्यालयों में गणतंत्र दिवस काफी धूमधाम से मनाने की खबर है।
खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार
सीमावर्ती क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों, एसएसबी 66वीं वाहिनी बीओपी व अन्य सरकारी व गैरसरकारी विभागों में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर दोमुहाना घाट में कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई, कंपोजिट विद्यालय हरदी डाली में ग्रामप्रधान गोपाल नरायण चौधरी, कंपोजिट विद्यालय कैथवलिया उर्फ बरगदही में दिलीप गौतम, प्राथमिक विद्यालय खनुआ में आशा देवी, कंपोजिट विद्यालय शेख फरेंदा महेंद्र यादव, कंपोजिट विद्यालय गनवरिया में चंद्रिका चौधरी ने ध्वजारोहण किया। सशस्त्र सीमा बल, कैम्पियरगंज एवं सभी सीमा चौकियों पर समारोह के उपलक्ष्य में नेपाल एपीएफ प्रहरी के अधिकारियों-कर्मचारियों से शिष्टाचार मुलाकात की गई तथा भेंट स्वरूप मिठाइयां दी गईं।
सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार
नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र सोनौली बॉर्डर पर गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दोनों देशों के अधिकारियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। एसएसबी मेन गेट पर कमांडेंट 22वीं वाहिनी शक्ति सिंह ठाकुर, लैंड कस्टम कार्यालय पर सहायक आयुक्त कस्टम सुधीर त्यागी, सोनौली कोतवाली में कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा, सोनौली पुलिस चौकी पर प्रभारी गौरव यादव, नगर पंचायत पर चेयरमैन हबीब खान, व्यापार मंडल कार्यालय पर सुभाष जायसवाल, बबलू सिंह, विजय रौनियार ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सुभाष चंद बोस पूर्व माध्यमिक विद्यायल समेत अन्य विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किये गए।
नो मेंस लैंड पर एसएसबी कमांडेट शक्ति सिंह ठाकुर ने नेपाल एपीएफ़ डिप्टी एसपी मनोज गुरुंग को गणतंत्र दिवस के मौके पर मिष्ठान भेज कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सहायक आयुक्त कस्टम सुधीर त्यागी, एसएसबी के नरेश कुमार जांगिड़ सहायक कमांडेट असिस्टेंट कमांडेट सी विवेक कस्टम अधीक्षक संजय मिश्रा, जलज मालवीय , सुशील कुमार, अवधेश कुमार, अरविंद कुमार गौतम समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार नौतनवा ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्र छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विश्वंभर नाथ जनता इंटर कॉलेज रतनपुर में नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया व प्रधानाचार्य प्रभात कुमार पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। श्रीमती उषा देवी अनुसूचित जाति जूनियर हाईस्कूल सेखुआनी में सेवानिवृत्त बीएसएफ इंस्पेक्टर अक्षैबर व ग्राम प्रधान जितेन्द्र कुमार बर्मा ने ध्वजारोहण किया। साथ ही कम्पोजिट विद्यालय सेखुआनी में प्रधानाचार्य राजेश्वर सिंह व ग्राम प्रधान जितेन्द्र कुमार बर्मा ने ध्वजारोहण किया। असुरैना, परसामलिक के मदरसे में वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेन्द्र बहादुर सिंह ने ध्वजारोहण किया। विषखोप में उच्च प्राथमिक विद्यालय व पंचायत भवन पर सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद यादव व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बच्चूसिंह तथा प्रधानाध्यापक चन्द्रभान प्रसाद ने ध्वजारोहण किया।
निपनिया कम्पोजिट विद्यालय व पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू उर्फ लल्लू पासवान व प्रधानाध्यापक यशोदा नन्द भारती ने ध्वजारोहण किया।राजकीय विद्यालय विशुनपुरा में प्रधानाचार्य भानु प्रताप गौतम ने ध्वजारोहण किया। लुठहवा प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बैजनाथ यादव, रेहरा कम्पोजिट विद्यालय व पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार पासवान ने ध्वजारोहण किया।सेवतरी पंचायत भवन व कम्पोजिट विद्यालय में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जीत बहादुर उर्फ भोला यादव ने ध्वजारोहण किया।
अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार
क्षेत्र के जगदीश प्रसाद पाण्डेय स्मारक पीजी कॉलेज में प्रबंधक अनिल पाण्डेय, महात्मा बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रबंधक संजय मिश्र, महुअवा अड्डा के पंचायत भवन एवं अन्य स्कूलों में ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह, गैस एजेंसी आदि प्रतिष्ठानों पर यशवंत सिंह, पशु अस्पताल शिशु मंदिर में समीर त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। बेलभार अड्डा के पंचायत भवन और मदरसा आदि संस्थानों पर प्रधान मौलाना मोहम्मद अखलद कासमी, गजरही के कंपोजिट विद्यालय और पंचायत भवन पर अरुण कुमार सिंह, बरवाखर्द के स्कूल और पंचायत भवन पर विनय सिंह व पूनम सिंह, मदरसा पर प्रबंधक मौलाना कमरुद्दीन खान, गजरहा के सूर्या इंटरमीडिएट कॉलेज पर डायरेक्टर मनोज कुमार सिंह एडवोकेट तथा पंचायत भवन पर प्रधान कैलाश ने ध्वजारोहण किया। बरवाकला कंपोजिट विद्यालय पर आशुतोष सिंह, चड़लहा स्कूल और पंचायत भवन पर संजय सिंह, परसौनी कला में संदीप सिंह, प्राइमरी व जूनियर स्कूल एवं पंचायत भवन पर दुर्गेश पासवान, आईटीआई कॉलेज पर अजय विश्वकर्मा, पुलिस चौकी पर इंचार्ज जयप्रकाश सिंह ने ध्वजारोहण किया।
नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार
क्षेत्र में गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। सरकारी, गैरसरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया। विद्यालयों कॉलेजों में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
नौतनवा तहसील कार्यालय में एसडीएम नवीन प्रसाद, पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में सीओ अंकुर गौतम ने ध्वजारोहण किया। नौतनवा कस्बा के गांधी चौक पर तथा नगर पालिका कार्यालय में चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया, परम ज्योति पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर में प्रबंधक अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर में ग्राम प्रधान रघुबर यादव, प्राथमिक विद्यालय करमहवा में ग्राम प्रधान राकेश चौधरी, प्राथमिक विद्यालय बैरवा बनकटवा में प्रधान प्रतिनिधि नन्द किशोर यादव उर्फ परदेसी यादव, प्राथमिक विद्यालय रामनगर में ग्राम प्रधान कृपाल प्रसाद, प्राथमिक विद्यालय सोनपिपरी में ग्राम प्रधान अभय पाण्डेय, प्राथमिक विद्यालय सिरसिया खास में बबलू यादव, प्राथमिक विद्यालय खोरिया बाजार में ग्राम प्रधान अनिल वर्मा, प्राथमिक विद्यालय चकदह में ग्राम प्रधान वीरेन्द्र कुमार राजभर, प्राथमिक विद्यालय बैरवा चंदनपुर में प्रधान मकसूद आलम, प्राथमिक विद्यालय सुकरौली उर्फ सूर्यपुरा में प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र मद्धेशिया, प्राथमिक विद्यालय सेमरहवा में ग्राम प्रधान उपेन्द्र यादव, प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय हथियहवा में नवनीत कुमार त्रिपाठी, प्राथमिक विद्यालय रतनपुर में प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह ने ध्वजारोहण किया ।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। सरकारी एवं गैरसरकारी प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण करते हुए तिरंगे को सलामी दी गई। दीवानी न्यायालय में सिविल जज अंकित कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह, मंत्री अजित मणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश पांडेय सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी कार्यालय पर एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने ध्वजारोहण किया। क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर प्रमुख प्रतिनिधि रामप्रकाश सिंह ने ध्वजारोहण किया। बीडीओ अतुल कुमार सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन विजयलक्ष्मी जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान ईओ अनुज कुमार, पूर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल, वेद प्रकाश गुप्ता व धीरेंद्र श्रीवास्तव आदि रहे। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज मथुरानगर व पीएसएम पब्लिक स्कूल में पूर्व विधायक व प्रबंधक बजरंग बहादुर सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्राचार्य डाॅ. अशोक भारतीय, प्रधानाचार्य प्रियंकर मणि, रामनगीना सिंह, अरूण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज मे प्रधानाचार्य शाकिर हुसैन ने ध्वजारोहण किया। एनसीसी कैडेटो ने हाथ में तिरंगा लेकर पैदल यात्रा निकाली व शहीद स्मारक पर सलामी दी। इस दौरान उपप्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट एसके गौड़ आदि मौजूद रहे।
झिनकी देवी स्मारक पीजी कॉलेज में प्रबंधक डाॅ. पीसी यादव ने ध्वजारोहण किया। प्राचार्य दीपक साहनी व हृदेश यादव आदि मौजूद रहे। मोतीराम द्विवेदी जनता इंटर कॉलेज पर प्रबंधक चंद्र प्रकाश दिवेदी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य लाल सिंह सहित शिक्षक मौजूद रहे। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. ज्योति सिंह ने ध्वजारोहण किया। शिक्षक व छात्राएं मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय अलहदिया महदेवा में प्रधान संघ अध्यक्ष रामप्रताप यादव ने प्राथमिक विद्यालय बैकुंठपुर में ग्राम प्रधान उपेन्द्र सहानी प्राथमिक विद्यालय भगवतनगर परसियां में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीरज गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। पोखरभिंडा में ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह, बरातगाड़ा में ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने ध्वजारोहण किया।
Trending Videos