{"_id":"697fc4875878b8970d094b27","slug":"a-large-number-of-patients-suffering-from-cold-and-fever-arrived-at-the-chief-minister-health-fair-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-170617-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे सर्दी-जुकाम बुखार से पीड़ित मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे सर्दी-जुकाम बुखार से पीड़ित मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इस दौरान सर्दी-जुखाम, बुखार, खांसी, टाइफाइड, मलेरिया, शुगर, गैस, पेट दर्द, खुजली सहित अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों ने मेले में पंजीकरण कराकर चिकित्सकीय परामर्श और दवाएं प्राप्त कीं।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरा नगर में सुबह 11 बजे डॉक्टर नमिता गुप्ता मरीजों का इलाज करते हुए दिखाई दीं। यहां कविता ने बताया कि उन्हें पेट में गैस और मरोड़ की समस्या है। डॉक्टर ने आवश्यक दवाएं दीं और गर्म पानी पीने व हल्का भोजन करने की सलाह दी। महेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें शुगर की समस्या है। उन्होंने आरोग्य मेले में डॉक्टरों ने शुगर की जांच के बाद आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं और नियमित दवा लेने व खानपान पर नियंत्रण रखने की सलाह दी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांगी बाजार में दोपहर 12:30 बजे अधीक्षक डॉ. अधिदेव कश्यप मरीजों का इलाज करते हुए मिले। सुरेंद्र ने बताया कि उन्हें बुखार और खांसी है। डॉक्टर ने जांच कर दवाएं दीं और आराम करने की सलाह दी। जानकी देवी ने बताया कि उन्हें खुजली की समस्या थी। आरोग्य मेले में डॉक्टर ने उन्हें उचित दवाएं दी और लगाने के लिए क्रीम प्रदान की। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागापार में डॉ. आश्रम सिंह मरीजों का इलाज करते हुए मिले। यहां ज्ञानती देवी ने बताया कि उन्हें टाइफाइड बुखार की शिकायत है। वह इलाज के लिए आरोग्य मेले में आई थीं, डॉक्टर ने दवा दी और कुछ जरूरी सुझाव दिए।
Trending Videos