फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A six-month-old male leopard was found dead in Mishrauliya; signs of a struggle were observed.

Maharajganj News: मिश्रौलिया में छह माह का नर तेंदुआ मृत मिला, संघर्ष के मिले निशान

Sun, 02 Aug 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
A six-month-old male leopard was found dead in Mishrauliya; signs of a struggle were observed.
मिश्रवालिया गांव के समीप चकरोड पर मृत अवस्था में मिला छह माह का नर तेंदुआ
निचलौल। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत निचलौल रेंज की ग्रामसभा मिश्रौलिया में शनिवार सुबह करीब छह माह का एक नर तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल पर दो से अधिक वन्यजीवों के संघर्ष के निशान मिले हैं। गांव वालों ने भी संघर्ष का दावा किया है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत शावक के शरीर पर घाव व चोट मिली है, जो वन्यजीवों में संघर्ष का संकेत दे रही है। विभागीय जांच जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह गांव की महिलाएं गांव से पश्चिम की ओर जा रही थीं। इसी दौरान राजवंशी के गन्ने के खेत के समीप चकरोड पर तेंदुए का शव पड़ा दिखाई दिया। महिलाओं के शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी सुनील कुमार राव अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। बाद में तेंदुए के शव को निचलौल रेंज परिसर लाया गया जहां पशु चिकित्सकों की टीम ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद उसके शव को जला दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण बोले- रात गांव के आसपास सुनाई दे रहीं थीं गुर्राहट
ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार रात गांव के आसपास लगातार तेंदुओं की गुर्राहट सुनाई दे रही थी। उनका दावा है कि रातभर तेंदुओं के बीच आपसी संघर्ष हुआ। आशंका जताई जा रही है कि संघर्ष के दौरान ही तेंदुए की मौत हुई। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि आसपास गन्ने के खेतों में अन्य तेंदुओं की मौजूदगी की भी आशंका बनी हुई है, इससे लोगों में दहशत का माहौल है।
दो से अधिक वन्यजीवों के संघर्ष के निशान मिले

एसडीओ वन विभाग सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मिश्रौलिया में मृत तेंदुए की सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर दो से अधिक वन्यजीवों के संघर्ष के निशान मिले हैं। मृत तेंदुआ लगभग छह माह का नर शावक था। रेंज परिसर में डॉ. वीके सिंह, डॉ. विजेंद्र बहादुर सिंह और डॉ. दिलीप सिंह की टीम ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में शरीर पर घाव और चोट मिली है।




जुलाई 2025 से अगस्त 2026 के बीच चार मौतें

01 अगस्त 2026: निचलौल रेंज की ग्राम सभा मिश्रौलिया छह माह का नर तेंदुआ मृत मिला

14 मई 2026 : ग्राम रामचंद्रही में मक्के के खेत में एक बीमार तेंदुए की मौत हुई थी, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़ों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
15 मई 2026 : ग्राम बजही के समीप सागौन के बगीचे में एक मादा तेंदुए का शव मिला था, जिसके शरीर पर संघर्ष के कई घाव पाए गए थे।
19 जुलाई 2025 : मधवलिया रेंज के बसौली बीट से सटे खेत में भी एक मादा तेंदुए का शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed