बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man was attacked with a knife after a dispute over meat, and his condition was serious.

Maharajganj News: मीट खाने के दौरान विवाद के बाद युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, गंभीर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with a knife after a dispute over meat, and his condition was serious.
विज्ञापन
ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर स्थित मां बाकी के स्थान पर चैत्र रामनवमी के मौके पर लगे मेले में मीट खाने के दौरान हुआ विवाद
Trending Videos

घायल का मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
महराजगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में स्थित मां बाकी के स्थान पर चैत्र रामनवमी के मौके पर लगे मेले में मीट खाने के दौरान दोस्तों में विवाद हो गया। शनिवार की रात में हुए विवाद में एक युवक को उसके ही दोस्त ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया। घटना से अफरा-तफरी मच गई। घायल अजय यादव के की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में जारी है। पिता ब्रह्मदेव की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सोनबरसा निवासी अजय यादव अपने दोस्त उसी गांव निवासी राकेश गुप्ता व ग्राम पंचायत गिरगिटिया निवासी अफजाल, अनिल वर्मा व जावेद के साथ मेला देखने गया था। वह दोस्तों के साथ मेला परिसर में मीट बनाकर खा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोस्तों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी बीच राकेश गुप्ता पुत्र रामभरोश निवासी सोनबरसा थाना पनियरा ने प्याज काटने के लिए लाए गए चाकू से अजय यादव पर कई बार हमला कर दिया। चाकू लगने से अजय गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अजय यादव को तत्काल अस्पताल भिजवाया। अजय के पिता ब्रह्मदेव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राकेश गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी राकेश गुप्ता को ग्राम लक्ष्मीपुर थाना पनियरा से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके से एक अदद चाकू भी बरामद किया है।
इस संबंध में निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में जारी है। मेले में मीट खाने के दौरान नशे में लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed