{"_id":"6a78dec37e2c382d4800e738","slug":"a-young-man-was-killed-by-an-axe-attack-due-to-an-old-rivalry-maharajganj-news-c-7-gkp1046-1413704-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुरानी रंजिश में गंडासे से हमला कर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुरानी रंजिश में गंडासे से हमला कर युवक की हत्या
विज्ञापन
लोटन पीएचसी के बाहर रोते-बिलखते परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खडखोडी गांव का मामला
सिद्धार्थ नगर जिले के लोटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुई मौत
सिद्धार्थनगर/महराजगंज। जिले के थाना बृजमनगंज के ग्राम पंचायत खडखोडी निवासी हजारी (35) पुत्र राजकुमार की रंजिश में कुदाल व गड़ासे से हत्या कर दी गई। वारदात रात साढ़े आठ बजे की है। आनन-फानन में परिजन घायल को लेकर सीएचसी लोटन पहुंचे, अस्पताल पर पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।
घायल हजारी के साथ आए परिजन ने बताया कि उसी गांव के ही एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश चल रही थी। किसी बात व मामले को लेकर दूसरे पक्ष से पूछताछ करने लगा। इसी दौरान विवाद हो गया। विवाद के बाद उसके घर वालों ने हजारी को मिलकर कुदाल व गड़ासे से हमला शुरू कर दिया। इस वारदात में हजारी के गले पर गंभीर चोटें लग गईं। शोर करने पर आरोपी फरार हो गए।
परिजन नजदीक के सिद्धार्थनगर जिले के लोटन सीएचसी ले आए। अस्पताल पहुंचते ही हजारी की मौत हो गयी। इसकी सूचना बृजमनगंज पुलिस को दे दी गई है। घटना के असली कारण का पता नहीं चल पाया है। थानाध्यक्ष बृजमनगंज मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।