{"_id":"6a78dff9d3bf2f7ee3049516","slug":"health-fair-crowds-of-fever-sufferers-gathered-1847-patients-were-examined-at-41-phcs-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182983-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेला : बुखार पीड़ितों की उमड़ी भीड़, 41 पीएचसी पर 1847 मरीजों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेला : बुखार पीड़ितों की उमड़ी भीड़, 41 पीएचसी पर 1847 मरीजों की हुई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आरोग्य मेले में वायरल फीवर के मरीजों की भरमार
717 पुरुष, 1006 महिलाएं और 124 बच्चे शामिल रहे
महराजगंज। जनपद के 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मरीज उपचार और स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे।इस दौरान 1847 मरीजों की जांच की गई। इनमें 717 पुरुष, 1006 महिलाएं और 124 बच्चे शामिल रहे। जांच के दौरान 311 मरीज बुखार से पीड़ित मिले।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने रविवार को लक्ष्मीपुर देऊरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां 29 मरीजों की जांच की जा चुकी थी। इनमें 11 मरीज ब्लड प्रेशर और सात मरीज शुगर से संबंधित समस्या वाले मिले। सीएमओ ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पीएचसी रमहौली का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
श्यामदेउरवां में वायरल फीवर के मरीज अधिक
परतावल क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्यामदेउरवां, मंगलपुर और हरपुर तिवारी में आयोजित आरोग्य मेले में 22 पुरुष, 31 महिलाएं और 17 बच्चे शामिल थे। इनमें 30 मरीज वायरल फीवर से पीड़ित मिले। पीएचसी श्यामदेउरवां में डॉ. करीम और डॉ. मीरा चौधरी ने मरीजों की जांच की। पीएचसी मंगलपुर में डॉ. बीजी मौर्या और डॉ. श्वेता सिंह ने कुल 58 मरीजों का उपचार किया। अधिकांश मरीज बुखार, सर्दी और खांसी की शिकायत लेकर पहुंचे। वहीं पीएचसी हरपुर तिवारी में 49 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. रामनिवास प्रजापति ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बुखार, सर्दी और खांसी की शिकायत वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
वर्जन
आरोग्य मेले के सफल संचालन के लिए जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर 51 चिकित्सकों और 217 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती रही। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मरीजों की जांच के साथ उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं और बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी।
- डॉक्टर केपी सिंह, नोडल मुख्यमंत्री आरोग्य मेला