{"_id":"6a78df8203fa880f4600a39b","slug":"accused-of-stopping-a-youth-on-the-way-and-beating-him-fir-lodged-against-three-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182940-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रास्ते में रोककर युवक को पीटने का आरोप, तीन के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रास्ते में रोककर युवक को पीटने का आरोप, तीन के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नौतनवां थाना क्षेत्र के बैरवां चन्दनपुर निवासी राजकुमार ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कर तीन लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना रसूलपुर पेट्रोल पंप के पास की बताई गई है।
जानकारी के अनुसार, 14 मार्च 2026 को राजकुमार की गांव के ही मंटू, राकेश और विकास से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। आरोप है कि तीनों उसके घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे और उसकी मां जामोत्री देवी के साथ मारपीट की। मामले में नौतनवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। राजकुमार का कहना है कि 24 मार्च को वह अपनी मां जामोत्री देवी का मेडिकल कराने पुलिस के साथ जिला अस्पताल महराजगंज आया था।
आरोप है कि अस्पताल में मुलाहिजा कराने के बाद वापस लौटते समय रसूलपुर पेट्रोल पंप से करीब दस कदम आगे चारपहिया वाहन के पास आरोपितों ने उसका रास्ता रोक लिया। राजकुमार ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी।
विज्ञापन
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया की न्यायालय के आदेश पर आरोपी मंटू, राकेश, विकास निवासी बैरवां चन्दनपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।