फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Today, 14.92 lakh children will be given deworming medicine.

Maharajganj News: आज 14.92 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा

Mon, 10 Aug 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Today, 14.92 lakh children will be given deworming medicine.
1 से 19 वर्ष तक के बच्चों, किशोरों और युवाओं को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा
विज्ञापन

छूटे हुए बच्चों को 14 अगस्त को खिलाई जाएगी दवा
महराजगंज। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत जिले में आज 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों, किशोरों और युवकों को कृमिनाशक दवा खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के तहत 14.92 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शारीरिक विकास और पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। अभियान के तहत 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली और 2 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की एक पूरी गोली निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार खिलाई जाएगी। दवा खिलाने के दौरान किसी बच्चे में प्रतिकूल प्रभाव सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

10 अगस्त को अभियान के दौरान जो बच्चे दवा खाने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 14 अगस्त को आयोजित मॉप-अप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए सरकारी व निजी विद्यालयों, मदरसों और आंगनबाड़ी केंद्रों को शामिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग की टीमें भी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। बच्चों को खिलाई गई दवा की रिपोर्टिंग ई-कवच पोर्टल के माध्यम से की जाएगी, जिससे अभियान की प्रगति की निगरानी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों का भ्रमण करेंगी मॉनिटरिंग टीमें

अभियान की निगरानी के लिए जनपद स्तर पर विशेष मॉनिटरिंग टीमें गठित की गई हैं। टीमें आवंटित क्षेत्रों में जाकर अभियान की तैयारियों और वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करेंगी। प्रत्येक टीम को कम से कम दो राजकीय विद्यालय, दो निजी विद्यालय या मदरसा और तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान दवा की उपलब्धता, बच्चों का आच्छादन, निर्धारित खुराक के अनुसार दवा खिलाने और ई-कवच पोर्टल पर रिपोर्टिंग की स्थिति जांची जाएगी।

वर्जन

स्वास्थ्य विभाग ने दवाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। जिला नोडल अधिकारी डॉ. एम.डब्ल्यू. खान अभियान के तकनीकी गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं। वहीं शिवेंद्र प्रताप श्रीवास्तव विभागीय समन्वय में भूमिका निभा रहे हैं।
- डॉ. सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed