सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A youth was caught cutting a teak tree, two companions absconded.

Maharajganj News: साखू का पेड़ काटते पकड़ा गया युवक, दो साथी फरार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
A youth was caught cutting a teak tree, two companions absconded.
विज्ञापन
चौक बाजार। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के उत्तरी चौक रेंज के चौराहा बीट सेकंड क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने साखू का पेड़ काटकर ले जा रहे एक युवक को पकड़ लिया। बुधवार को पकड़े गए आरोपी की पहचान धर्मेंद्र चौधरी पुत्र राजदेव चौधरी निवासी ग्राम चकदह के रूप में हुई है।
Trending Videos

बताया जा रहा है कि आरोपी अपने दो साथियों गोपाल पुत्र राजकुमार और रमेश पासवान पुत्र तीर्थ पासवान के साथ वन क्षेत्र में अवैध रूप से साखू का पेड़ काटकर उसे बोटा बनाकर ले जा रहा था। इसी दौरान वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर उसके दोनों साथी मौके से भाग निकले। उत्तरी चौक रेंज के वनक्षेत्राधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उससे 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। साथ ही फरार अभियुक्तों की तलाश तेज कर दी गई है। अवैध कटान में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed