{"_id":"6a4c076e8afa1a2c430c93dc","slug":"aadhaar-correction-services-disrupted-at-head-post-office-due-to-server-failure-maharajganj-news-c-206-1-go11002-180672-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रधान डाकघर में बाधित रहा आधार सुधार, सर्वर फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रधान डाकघर में बाधित रहा आधार सुधार, सर्वर फेल
विज्ञापन
प्रधान डाकघर आधार काउंटर पर लगी भीड़- संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज/शिकारपुर। जनपद में आधार सुधार व बायोमेट्रिक प्रक्रिया पिछले सप्ताह से ठप है। सोमवार को भी प्रक्रिया सर्वर में आई दिक्कत के कारण नहीं प्रभावी हो सकी। इसके कारण आधार सुधार व बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरा कराने आए बच्चों के साथ लोगों को निराश लौटना पड़ा।
जनपद में आधार सुधार व बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करने की सहूलियत देने के लिए प्रधान डाकघर में आधार के लिए तीन काउंटर संचालित होते हैं। इसके अलावा प्रत्येक उप डाकघर में शनिवार लोगों को आधार सुधार सुविधा दी जाती, लेकिन पिछले बुधवार से सर्वर में आई समस्या के कारण आधार कार्ड धारकों की लापरवाही कहें या विभाग की चूक जनपद में पिछले सप्ताह से आधार सुधार व बायोमेट्रिक प्रक्रिया सर्वर की समस्या के कारण ठप है।
सर्वाधिक समस्या उन्हें हो रही जो बच्चों की बायोमेट्रिक के लिए बच्चों को लेकर पहुंच रहे जिन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। बता दें कि सात वर्ष की आयु पूरी होने के बाद अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट न होने वाले बच्चों के आधार कार्ड निष्क्रिय (डी-एक्टिवेट) करने के मैसेज आने के कारण जून के दूसरे सप्ताह से आधार सुधार व बायोमेट्रिक के लिए प्रधान डाकघर की बढ़ती भीड़ को देखकर प्रधान डाकघर ने इसके लिए एक काउंटर की जगह तीन काउंटर कर दिया, लेकिन सर्वर समस्या के कारण पिछले सप्ताह से यहां पहुंचे लोग निराश लौट रहे।
विज्ञापन
दोपहर दो बजे प्रधान डाकघर में आधार के तीनों काउंटर पर भीड़ देखी गई, लेकिन सर्वर फेल होने के चलते किसी का काम नहीं हुआ, जिसके चलते उन्हें बिना काम कराए ही लौटने पर मजबूर होना पड़ा। घुघली से आई रागिनी, प्रेमशीला ने बताया कि बच्चों का आधार पांच वर्ष तक बिना बायोमेट्रिक बनवाया था, लेकिन उम्र अब 10 वर्ष है, इसलिए बायोमेट्रिक अनिवार्य रूप से पूरा करने का मैसेज आया, लेकिन यहां तीन दिन से हम लोगों को सर्वर की समस्या बताकर लौटा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -
प्रमाणीकरण न होने से छिन रहा लाभ
मिठौरा में तैनात डाक कर्मी राज निगम ने बताया कि आधार प्रमाणीकरण बंद होने के कारण अभिभावकों को विभिन्न सरकारी और शैक्षिक सेवाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 10 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया गया है। यूआईडीएआई के नियमों के अनुसार पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों के आधार में फिंगरप्रिंट और आईरिस डेटा दर्ज नहीं किया जाता। इसलिए पांच वर्ष पूरे होने पर बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराना जरूरी होता है। ऐसा न कराने पर इनका आधार विभिन्न योजनाओं, छात्रवृत्ति, बैंक खाते या अन्य कार्यों में मान्य नहीं हो रहा।
-- -- -- -- -
शनिवार व सोमवार को भी प्रधान डाकघर गई थीं, जिससे बेटी का बायोमेट्रिक हो सके, लेकिन सर्वर फेल होने से निराशा हाथ लगी।
-आलिया बेगम, शिकारपुर
.............
अपनी बेटी का आधार करेक्शन कराने के लिए तीन बार प्रधान डाकघर जा चुकी हैं, लेकिन सर्वर खराब बताकर लौटा दिया जा रहा।
-साधना गुप्ता, बरवां विद्यापति
-- -- -- -- --
पिछले सप्ताह से आधार सुधार या बायोमेट्रिक प्रक्रिया प्रधान डाकघर में सर्वर के कारण बाधित है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। टेक्निकल टीम सर्वर सही करने में जुटी है, लेकिन सोमवार भी यह सही नहीं हो सका। आज ठीक हो सकेगा ऐसी सूचना तकनीकी टीम ने दी है।
-शिव कुमार, प्रभारी अधीक्षक, प्रधान डाकघर महराजगंज