{"_id":"6a4c094d9eb1deb24b01f9dd","slug":"dm-takes-a-tough-stance-on-complaint-regarding-non-issuance-of-appointment-letters-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-180636-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नियुक्ति पत्र न देने की शिकायत पर डीएम सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नियुक्ति पत्र न देने की शिकायत पर डीएम सख्त
विज्ञापन
नौतनवा तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनते डीएम गौरव सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवा। स्थानीय कस्बा निवासी साधना त्रिपाठी का वन स्टॉप सेंटर पर केंद्र प्रशासक पद पर चयन हुआ है। उन्हें नियुक्ति पत्र न देने की शिकायत पर डीएम गौरव सिंह सोगरवाल सख्त नजर आए। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को संबंधित कार्यदायी संस्था को तत्काल नोटिस जारी करने और संतोषजनक जवाब न मिलने पर ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को नौतनवा तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम गौरव सिंह सोगरवाल एवं एसपी शक्ति मोहन अवस्थी जनता की फरियाद सुनी। इस दौरान 187 मामले दर्ज हुए, जिनमें से 23 का निस्तारण कर दिया गया।
इस दौरान शिकायतकर्ता साधना त्रिपाठी ने डीएम को पत्र सौंपकर बताया कि नौतनवा सीएचसी में स्थापित वन स्टॉप सेंटर पर औपचारिक रूप से उनका चयन केंद्र प्रशासक पद पर हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा रुपयों के लालच में उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया जा रहा है। शिकायत के बाद भी टाल-मटोल कर आनाकानी की जा रही है।
विज्ञापन
बरगदवा किशुन निवासी श्यामरती ने पत्र सौंप कर विपक्षियों पर उनकी भूमि कब्जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चकबंदी के दौरान जिम्मेदारों ने भूमि में हेरफेर कर दी है। अब उनकी ही भूमि पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। करीब एक साल से दौड़ लगा रही हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
डीएम ने एसडीएम को जांच कर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। डीएम और एसपी ने मातहतों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में आए फरियादियों को शत-प्रतिशत न्याय दिलाने का प्रयास करें। ताकि किसी को निराश न होना पड़े। डीएम ने कहा कि शासकीय योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सोनौली और नौतनवा के ईओ राजस्व विभाग के सहयोग से भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव भेजें, जिससे जल्द से जल्द कल्याण मंडप, पार्क समेत अन्य भवनों का निर्माण करा क्षेत्र के विकास को गति दी जा सके।
समाधान दिवस में एसडीएम नवीन प्रसाद, सीओ बसंत सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अशोक कुमार, सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एडिशन सिंह, संजय सागर, बीएसए सुरजीत कुमार सिंह, एआर कोआपरेटिव सुनील गुप्ता, शैलेंद्र प्रताप सिंह, विक्रम शाही, श्रेया मिश्रा, नेहा मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।