फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused arrested for abducting a minor; FIR registered under the POCSO Act.

Maharajganj News: नाबालिग को फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी

Mon, 17 Aug 2026 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for abducting a minor; FIR registered under the POCSO Act.
15 अगस्त को शेखपुरवां गांव स्थित कब्रिस्तान के पास आरोपी को किया गया था गिरफ्तार
विज्ञापन

मिठौरा। चौक थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में फरार चल रहे वांछित को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। आरोपी की पहचान समीर उर्फ सोनू (24) पुत्र जमीर, निवासी परासखाड़ टोला परसिया, थाना चौक, महराजगंज के रूप में की गई।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग किशोरी के परिजन ने आरोप लगाया था कि 11 अगस्त की रात करीब नौ बजे किशोरी घर से अचानक लापता हो गई। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन ने गांव के ही समीर उर्फ सोनू पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए चौक थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी 15 अगस्त को सुबह 11:40 बजे शेखपुरवां गांव स्थित कब्रिस्तान के पास पेड़ के नीचे से की गई। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी मनीष पटेल का कहना है कि किशोरी की सकुशल बरामदगी कर परिजन को सौंप दिया गया। वहीं आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed