{"_id":"69c991042fe98be0ea0aeee3","slug":"accused-of-cheating-of-rs-840-lakh-in-the-name-of-land-sale-deed-fir-registered-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-174294-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जमीन बैनामा करने के नाम पर 8.40 लाख की ठगी का आरोप, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जमीन बैनामा करने के नाम पर 8.40 लाख की ठगी का आरोप, प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के अंतिम संस्कार के लिए दो बीघा जमीन 10 लाख रुपये में बैनामा करने का किया था वादा
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कानापार निवासी विपेन्द्र सिंह ने संजय सहानी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। विपेन्द्र का आरोप है कि संजय ने पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार के दौरान उनसे 2 बीघा खेत 10 लाख रुपये में बैनामा करने का वादा किया। विश्वास में 8.40 लाख रुपये ले लिए लेकिन जमीन किसी अन्य को बैनामा कर दी और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया।
विपेन्द्र सिंह ने बताया कि संजय सहानी गुजरात के गांधीधाम स्थित हॉस्पिटल में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। पिता राजवली की मौत के बाद करीब 1.5 वर्ष पहले जब संजय क्रिया-कर्म के लिए गांव आए, तब उन्होंने विपेन्द्र सिंह से कहा कि पिता की मौत के बाद खेत उनके नाम हो जाएगा। उन्होंने 2 बीघा जमीन 10 लाख में बैनामा करने का प्रस्ताव रखा और तत्काल खर्चे के लिए 2 लाख रुपये नकद मांगे। विपेन्द्र सिंह ने दोस्ती के नाते उन पर विश्वास कर 2 लाख रुपये नकद दे दिए।
इसके बाद विपेन्द्र सिंह ने विभिन्न तारीखों में संजय सहानी के बैंक खाते में कुल 4.40 लाख रुपये ट्रांसफर किए और 2 लाख रुपये नकद दिए। सितंबर 2025 में संजय सहानी आनंदनगर थाना फरेंदा क्षेत्र के एक होटल में रुके थे। उन्होंने विपेन्द्र सिंह को बुलाकर 2 लाख रुपये की और जरूरत बताई तो विपेन्द्र ने अपने पिता से मांगकर नकद दे दिया। इस प्रकार कुल 8.40 लाख रुपये का भुगतान हो गया। संजय ने दिसंबर 2025 में आकर बैनामा करने का वादा किया और शेष 1.60 लाख रुपये की व्यवस्था रखने को कहा।
दिसंबर के बाद जब विपेन्द्र सिंह ने बार-बार संपर्क किया तो संजय सहानी टालमटोल करते रहे। बाद में पता चला कि संजय सहानी ने खेत किसी अन्य व्यक्ति को बैनामा कर दिया है। अब वे न तो जमीन दे रहे हैं और न ही पैसे लौटा रहे हैं। उल्टा गाली-गलौज कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
विपेन्द्र सिंह ने थाना बृजमनगंज में तहरीर देकर संजय सहानी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी संजय सहानी निवासी धानी बाजार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos