सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of luring a teenager away, FIR lodged

Maharajganj News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, प्राथमिकी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Accused of luring a teenager away, FIR lodged
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


महिला ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री 12 जून की रात करीब 11 बजे घर से लापता हो गई। गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत करीमनगर टोला खलंगा निवासी रामकेश निषाद उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद उन्होंने रिश्तेदारी और अन्य संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि करीब एक माह पूर्व भी आरोपी ने इसी प्रकार की कोशिश की थी। इसके बाद परिवार द्वारा उसे समझाया-बुझाया गया था। इसके बावजूद उसने दोबारा यह कृत्य किया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी रामकेश निषाद निवासी करीमनगर टोला खलंगा पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed