बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of throwing out married woman and her two-year-old daughter from home for dowry, FIR registered

Maharajganj News: दहेज के लिए दो वर्षीय बेटी सहित विवाहिता को घर से निकालने का आरोप, प्राथमिकी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Accused of throwing out married woman and her two-year-old daughter from home for dowry, FIR registered
विज्ञापन
विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न का लगाया था आरोप
Trending Videos

पति, सास-ससुर व दो ननदों पर लगाया आरोप
महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने पति, ससुर, सास और दोनों ननदों पर घरेलू हिंसा, मारपीट तथा दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। उन्होंने थानाध्यक्ष फरेंदा से पति सन्नी गौड़, ससुर लालमोहन गौड़, सास सरोज देवी तथा ननद गुंजा और रोशनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, कौशिकी गौड़, निवासिनी रतनपुर उर्फ भरथीपुर थाना फरेंदा ने बताया कि उनका विवाह 30 नवंबर 2021 को सन्नी गौड़ के साथ हुआ था।शादी के बाद पति सन्नी गौड़, ससुर लालमोहन गौड़, सास सरोज देवी और ननद गुंजा व रोशनी ने चार पहिया वाहन न लाने का ताना मारना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। प्रताड़ित होकर कौशिकी मायके चली आई। रिश्तेदारों के समझाने पर जब वह वापस ससुराल गई तो सास ने घर में घुसने नहीं दिया। रिश्तेदारों के मान-मनौव्वल पर वह मान गए। कुछ दिन रहने के बाद फिर से पूरे परिवार ने मिलकर उसे और उसकी दो वर्षीय दिव्यांग पुत्री आदिश्री को मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि दोबारा आने पर दोनों को जान से मार देंगे। कौशिकी ने कहा कि कई बार सुलह समझौता हो चुका है लेकिन ससुराल पक्ष हर बार उसका उल्लंघन कर देता है। अब वह मामले में कानूनी कार्रवाई चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति सन्नी गौड़, ससुर लालमोहन गौड़, सास सरोज देवी तथा ननद गुंजा और रोशनी निवासी लखिमा थरुवा थाना कोतवाली के खिलाफ केस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed