सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ADM patrolled the Nepal border and took stock of security.

Maharajganj News: एडीएम ने नेपाल सीमा पर गश्त कर लिया सुरक्षा का जायजा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
ADM patrolled the Nepal border and took stock of security.
विज्ञापन
खनुआ। नेपाल में आगामी 5 मार्च को संसदीय चुनाव को लेकर भारतीय सीमा की खनुआ पगडंडी पर अपर जिलाधिकारी ने रविवार को पुलिस, एसएसबी गश्त कर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सीमा पर हो रही गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, नेपाल में आगामी चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा के हरदीडाली, खनुआ की ओर आने वाली पगडंडियों पर अपर जिलाधिकारी महराजगंज डॉ. प्रशांत कुमार के साथ उप जिलाधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद, पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर कुमार गौतम व एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट हरिमोहन मीणा ने खुली सीमा का निरीक्षण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही अन्य जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि सघन चेकिंग करके ही लोगों को सीमा पार करके आने-जाने दिया जाए। अपरजिलाधिकारी महराजगंज डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि नेपाली आम को चुनाव को देखते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ संयुक्त गश्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed