सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The newly elected executive committee took the oath of office and secrecy.

Maharajganj News: नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
The newly elected executive committee took the oath of office and secrecy.
विज्ञापन
लोगों के कंधे से कंधा मिलाकर उनका पुरजोर सहयोग करें संगठन के सिपाही
Trending Videos

संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
नौतनवा। नगर स्थित मां बनैलिया मंदिर परिसर में रविवार को भ्रष्टाचार निरोधक संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. अरविंद श्रीवास्तव एवं जिला उपाध्यक्ष शनि श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि व्यापारी नेता संतोष जायसवाल व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी सिंह द्वारा जनपद की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पदाधिकारियों ने एक सुर में संगठन की मजबूती पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निरोधक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाना और सामाजिक एकजुटता पर बल देना है, इसके लिए सभी पदाधिकारियों के निस्वार्थ प्रयासों की आवश्यकता है। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव नागेंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, शनि श्रीवास्तव, प्रेमसागर, लक्ष्मण सिंह, रामनाथ विद्रोही, रत्नेश पांडेय, नागेंद्र तिवारी, रानी दुबे, श्रुति जायसवाल, नूतन दुबे, अनुज श्रीवास्तव, अजेंद्र मणि, आनंद कुमार, सिद्धांत श्रीवास्तव, गोरखनाथ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed