सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Assault for urinating in the street

Maharajganj News: गली में पेशाब करने को लेकर मारपीट

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Assault for urinating in the street
विज्ञापन
चौक बाजार। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बंसवार में गली में पेशाब करने को लेकर शनिवार की रात में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा बंसवार निवासी रोहित ने चौक थाने में नामजद तहरीर देकर बताया कि शनिवार की शाम साढ़े सात बजे के करीब मेरे भतीजे रितिक ने शराब के नशे में अपनी और भुटेली के घर के बीच की गली में पेशाब कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया। आधे घंटे बाद भुटेली का चचेरा भाई मल्लू आकर रितिक को गाली देने लगा। मना करने पर मल्लू, भुटेली, दिवाकर और दीपली गाली देते हुए मारपीट करने लगे, जिससे मेरी पत्नी व बेटी को चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed