सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Grammar and writing skills will fetch you good marks in English.

Maharajganj News: अंग्रेजी में ग्रामर व राइटिंग स्किल से मिलेंगे अच्छे अंक

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Grammar and writing skills will fetch you good marks in English.
विज्ञापन
गणित में कैलकुलस, जीव विज्ञान अनुवांशिकी महत्वपूर्ण
Trending Videos

आज हाईस्कूल में अंग्रेजी इंटर में मैथ व जीव विज्ञान की परीक्षा
महराजगंज। यूपी बोर्ड की परीक्षा में आज हाईस्कूल में अंग्रेजी तो इंटरमीडिएट में गणित एवं जीव विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय की परीक्षाएं होंगी। राजकीय माध्यमिक सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल यादव ने बताया कि उक्त तीनों विषय महत्वपूर्ण हैं। रविवार को अवकाश की वजह से परीक्षार्थियों के पास तैयारी का अच्छा मौका है। कुछ विद्यार्थियों ने हेल्प डेस्क के विषय विशेषज्ञों से वार्ता कर जरूरी मार्गदर्शन प्राप्त किया।
डीआईओएस के निर्देशन में यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर विषय विशेषज्ञों का पैनल विद्यार्थियों को अधिक से अधिक अंक अर्जित करने का सुझाव दे रहा है। हाईस्कूल के लिए अलग व इंटर के लिए 10 फरवरी से अलग-अलग विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का पैनल सक्रिय कर उनके नंबर विभाग काफी पहले सार्वजनिक कर चुका है। परीक्षार्थी इन नंबरों पर कॉल करके अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि हेल्प डेस्क का गठन ही इसीलिए किया गया कि अधिक से अधिक विद्यार्थी अच्छे अंक अर्जित कर सफलता प्राप्त कर सकें। अब तक की रिपोर्ट के मुताबिक हेल्प डेस्क पैनल काफी बेहतर तरीके से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहा है।
अंग्रेजी के लिए 37 ने लिया सहयोग

यूपी बोर्ड में जनपदीय हेल्प डेस्क के सदस्य अंग्रेजी शिक्षक रामपुर चकिया माध्यमिक के प्रवक्ता अखिलेश ने बताया कि वह हाईस्कूल पैनल में हैं। उनके पास रविवार शाम तीन बजे तक कुल 40 फोन परीक्षार्थियों के आए। इसमें 37 के प्रश्न अच्छे अंक पाने के संदर्भ में थे। उन्होंने बताया कि बच्चों को ग्रामर व राइटिंग स्किल पर ध्यान देने, लिटरेचर की समरी समझने के साथ निबंध व पत्र लेखन के संदर्भ में विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। स्पेलिंग, लिखने में सफाई व समय प्रबंधन पर ध्यान देने का सुझाव दिया गया।
गणित के लिए सभी चिंतित
हेल्प डेस्क में इंटरमीडिएट विषय विशेषज्ञ जीएसवीएस में गणित प्रवक्ता संतराज ने बताया कि उन्होंने लगभग 39 विद्यार्थियों को गणित में बेहतर प्रदर्शन के सुझाव दिए। कैलकुलस के अलावा थ्रीडी ज्यामिति पर विशेष फोकस करने को कहा गया। साथ ही सूत्र, प्रमेय व परिणाम को लिखने में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। बेहतर अंक के लिए आखिरी समय में मॉक टेस्ट उपयोगी रहेगा।
जीव विज्ञान में डायग्राम विशेष ध्यान दें
पैनल में इंटर जीव विज्ञान के प्रवक्ता नौतनवां इंटर कॉलेज के शिक्षक मेजर जगदीश ने बताया कि जीव विज्ञान को लेकर कुल 13 परीक्षार्थियों ने मदद ली। उन्होंने फोन वार्ता के जरिये अनुवांशिकी व डायग्राम पर विशेष ध्यान देने को कहा। पैराग्राफ लेखन की जगह बिंदुवार लेखन के लिए प्रेरित किया। विकास, सूक्ष्मजीव, शैवाल, कवक जनन आरेख का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed