सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One should give a portion of his earnings to the needy.

Maharajganj News: अपनी कमाई का हिस्सा जरूरतमंदों को जकात देना चाहिए

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
One should give a portion of his earnings to the needy.
विज्ञापन
रमजान के महीने का रविवार का पांचवा रोजा पहले अशरे (हिस्से) रहमत (दया) का चल रहा है
Trending Videos

महराजगंज। माह-ए-रमजान का महीना तो रहमतो, बरकतों से भरा पड़ा है। इस पूरे महीने में मुसलमानों को अल्लाह की इबादत कर ज्यादा से ज्यादा नेकियां कमाना चाहिए। रमजान के महीने का रविवार का पांचवा रोजा पहले अशरे (हिस्से) रहमत (दया) का चल रहा है। रमजान के महीने में रोजेदारों के लिए कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं।
मिठौरा बाजार स्थित मदरसे के मौलाना जियाउद्दीन के अनुसार, रमजान के महीने में नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए, तभी आपकी इबादत कुबूल होती है। इस्लाम में इस महीने को काफी पवित्र (पाक) माना गया है। इस महीने में इस्लाम को मानने वाले लोग खुदा की इबादत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह महीना आत्म संयम, अनुशासन, इबादत, और आपसी भाईचारा कायम करने का महीना है।कहा जाता है कि इस महीने में अल्लाह जन्नत का दरवाजा खोल देते हैं, इसलिए इस महीने में अधिक से अधिक नेक (अच्छे) काम किए जाते हैं।रमजान के महीने में रोजेदारों को कई नियमों का पालन करना होता है, तभी खुदा उनकी इबादत को कुबूल करते हैं।

हर मुस्लिम के लिए 5 काम करना बहुत जरूरी बताया गया है। इसमें पहला काम है कलमा पढ़ना, दूसरा रमजान के महीने मे रोजा रखना, तीसरा पांच वक्त की नमाज पढ़ना हर मुस्लिम के लिए बहुत जरूरी है। चौथा, रमजान के पवित्र महीने में ईद से पहले जकात (दान ) बेहद जरूरी बताया गया है।
जकात में अपने सालभर की कमाई का 2.5 फीसदी हिस्सा जरूरतमंदों को दान करना होता है।आपके घर में जो भी कमाता है, उसे परिवार की तरफ से जकात (दान) करना चाहिए। अगर पांच लोगों में से चार कमाते हैं, तो चारों को जकात (दान) करना चाहिए। जकात का हिस्सा गरीबों, यतीमों, विधवा महिलाओं और जरूरतमंदों में दान करना चाहिए। माना जाता है कि जकात के बगैर अल्लाह की बारगाह में इबादत कुबूल नहीं होती और पांचवा, इस्लाम को मानने वालों को जीवन में एक बार हज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed