{"_id":"699f620c0b2ff320fc0ab579","slug":"advocates-complained-to-the-additional-commissioner-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-172308-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अधिवक्ताओं ने अपर आयुक्त से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अधिवक्ताओं ने अपर आयुक्त से की शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता एवं उपनिबंधक के बीच छिड़ी रार ने पकड़ा तूल
अपर आयुक्त को पत्र सौंप विधिक कार्रवाई की मांग की
नौतनवा। अधिवक्ता एवं उपनिबंधक के बीच छिड़ी रार बढ़ती ही जा रही है। दोनों पक्षों के बीच तनातनी का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। बुधवार को अधिवक्ता अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में नौतनवा तहसील का निरीक्षण करने पहुंचे अपर आयुक्त जयप्रकाश से मिले और उन्हें पूरे मामले की जानकारी देते हुए विभिन्न बिंदुओं पर उचित कार्रवाई अमल में लाने की मांग की।
संघ अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला ने कहा कि अधिवक्ताओं के माध्यम से उपनिबंधक के दुर्व्यवहार एवं अवैध धनउगाही की नीयत से रोके जा रहे बैनामे की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। तीन दिनों पूर्व अधिवक्ता जगनरायन विश्वकर्मा से उपनिबंधक ने 20 हजार रुपयों की डिमांड भी की। उन्होंने अपर आयुक्त से कहा कि अधिवक्ताओं में इसको लेकर रोष व्याप्त है। इसके साथ ही संघ अध्यक्ष ने अपर आयुक्त को पत्र सौंप तहसील में सड़क, पेयजल, पथ प्रकाश, लोगों के बैठने हेतु बेंच एवं अधिवक्ताओं के लिए भवन निर्माण की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की। अपर आयुक्त जयप्रकाश ने कहा कि अधिवक्ता संघ की ओर से जो मांगें रखी गई हैं, उस पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, सचिव दयानंद यादव, नागेंद्र शुक्ला, महेंद्र त्रिपाठी, रवींद्र नाथ त्रिपाठी, संतोष पांडेय, एके उपाध्याय, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, लखन श्रीवास्तव, रमेश, बुद्धेश मौजूद रहे।
Trending Videos