सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CC road will be constructed at a cost of Rs 2 crore... Bhoomi Pujan was done.

Maharajganj News: दो करोड़ रुपये से होगा सीसी सड़क का निर्माण... भूमिपूजन हुआ

संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 26 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
CC road will be constructed at a cost of Rs 2 crore... Bhoomi Pujan was done.
विज्ञापन
भारतभारी में दो किलोमीटर रीवा-करौता मार्ग का शुरू होगा निर्माण कार्य
Trending Videos

नगर वासियों सहित ग्राम पंचायत के लोगों को मिलेगी सहूलियत
भारतभारी। आदर्श नगर पंचायत के प्रयासों और की बदौलत क्षेत्र के लोगों को एक बड़ी सौगात मिली है। रीवा से करौता-मार्ग जो लगभग दो किलोमीटर लंबे सीसी सड़क निर्माण कार्य के लिए शासन की ओर से दो करोड़ रुपये धन स्वीकृत दे दी गई है। इसका भूमि पूजन बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा और पूर्व भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में विधि-विधान से किया गया।
रीवा-करौता मार्ग बन जाने से नगर के वार्डों के अलावा ग्राम पंचायत के लोगों को लाभ मिलेगा। इस मार्ग के बनने से सिद्धार्थनगर आदि जगहों पर जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। इस मार्ग कई स्थानों पर जाने से दूरियां कम होंगी। पूर्व में इस मार्ग की हालत दयनीय थी। बरसात के दिनों में यहां से आवागमन करना बेहद मुश्किल हो जाता था, जिससे स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा लगातार शासन से पत्राचार किया जा रहा था। लंबे इंतजार के बाद शासन ने सड़क निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी। मार्ग बन जाने से तीन वार्ड सहित लगभग दस गांव के हजारों लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। भूमि पूजन के दौरान रघुनंदन पांडेय, धर्मेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed