सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth given information about cyber crimes

Maharajganj News: युवाओं को दी गई साइबर अपराधों की जानकारी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Youth given information about cyber crimes
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में साइबर अपराधों से निपटने और जनता को जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है।
Trending Videos




बुधवार को पुलिस लाइंस में ब्रेक थ्रू एनजीओ टीम और साइबर क्राइम थाना की टीम ने संयुक्त रूप से जागरूकता सत्र आयोजित किया। विभिन्न थाना क्षेत्रों के गांवों से आए युवा वर्ग के पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों को साइबर संबंधित अपराधों जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, स्टॉकिंग आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही इन अपराधों से बचाव के प्रभावी उपाय बताए गए, जैसे मजबूत पासवर्ड का उपयोग, अनजान लिंक पर क्लिक न करना, दो-कारक प्रमाणीकरण सक्रिय करना आदि। एएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा संचार साथी एप का उपयोग करें। नोडल अधिकारी साइबर क्राइम एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम अनुरूद्ध कुमार और प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सजनू यादव के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed