सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anger erupts over film named after a particular caste, protests held

Maharajganj News: जाति विशेष के नाम से फिल्म पर फूटा गुस्सा, किया विरोध प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 26 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Anger erupts over film named after a particular caste, protests held
विज्ञापन
साड़ी तिराहा पर प्रदर्शन करने के साथ ही कलक्ट्रेट पहुंचकर घंटों विरोध जताया
Trending Videos

मांगों के समर्थन में प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन कार्रवाई की मांग की
सिद्धार्थनगर। यादव संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बुधवार को यादव समाज के लोगों ने साड़ी तिराहा से विरोध जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां जाति विशेष के नाम पर बनी फिल्म पर विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि फिल्म में यादव समुदाय के प्रति आपत्तिजनक व भेदभावपूर्ण सामग्री दिखाई गई है, जिससे समाज में तनाव फैल सकता है।
प्रदर्शन में यादव समुदाय के साथ अन्य वर्गों के लोगों ने भी भागीदारी निभाई और फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग का समर्थन किया। कार्यक्रम यादव संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें कई संगठनों की सहभागिता रही। यादव सेना संघ के अध्यक्ष विजय यादव पहलवान और यादव युवा वाहिनी के अध्यक्ष रामानंद ने कहा कि किसी भी जाति विशेष को निशाना बनाकर फिल्म बनाना उचित नहीं है और इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। वहीं, देवेंद्र दत्त उर्फ छोटे यादव ने भी विवादित फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की और उन्हें ने कहा की हाल की में घुस खोर पंडित एवं यादव जी की लव स्टोरी जैसी फिल्मों के माध्यम से समाज में शांति व्यवस्था करने की कोशिश की जा रही है। इस तरह के फिल्मों पर प्रतिबंध लगा चाहिए। प्रदर्शन के अंत में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया और फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दिलीप यादव, कौशल यादव, सुबास यादव, अशोक, राकेश, सिद्धांत, यशवंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed