{"_id":"697a78c37c9770d43e08c22a","slug":"all-cameras-should-remain-operational-24-hours-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-170293-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 24 घंटे कार्यशील रहने चाहिए सभी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 24 घंटे कार्यशील रहने चाहिए सभी कैमरे
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में बने सीसीटीवी कंट्राेल रुम का निरीक्षण करते एसपी सोमेन्द्र मीणा।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को जनपदीय सीसीटीवी कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण
सीसीटीवी कैमरों की कवरेज, स्पष्टता और तकनीकी स्थिति की समीक्षा
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बुधवार को पुलिस कार्यालय स्थित जनपदीय सीसीटीवी कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम की गहनता से जांच की।
पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, संसाधनों की उपलब्धता और तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता का बारीकी से जायजा लिया। एसपी ने कंट्रोल रूम में रखे गए विभिन्न रजिस्टरों व सूचना पंजिकाओं का अवलोकन किया। उन्होंने शहर के मुख्य चौराहों, संवेदनशील स्थानों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लगे कैमरों की फीड को देखा और तकनीकी ऑपरेटरों को निर्देश दिए कि सभी कैमरे 24 घंटे कार्यशील रहने चाहिए। यदि कोई कैमरा तकनीकी खराबी के कारण बंद है तो उसकी रिपोर्ट तत्काल संबंधित विभाग को भेजकर उसे ठीक कराया जाए।
संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में निकटतम पीआरवी को तुरंत मौके पर भेजा जाए। जिले भर से प्राप्त होने वाली हर छोटी-बड़ी सूचना को अविलंब दर्ज किया जाए और संबंधित अधिकारी को तुरंत सूचित किया जाए तथा स्पष्ट किया कि सूचना के आदान-प्रदान में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की सक्रियता ही अपराध नियंत्रण की पहली सीढ़ी है, अतः सूचना मिलते ही पुलिस बल का मौके पर पहुंचना अनिवार्य है।
एसपी सोमेन्द्र मीणा ने कहा कि इस हाईटेक कंट्रोल रूम का मुख्य उद्देश्य यह है कि जिले में कहीं भी कोई घटना होने पर पुलिस तुरंत रिस्पॉन्स करे और आम लोगों को सुरक्षा व सहायता का भरोसा मिल सके। तकनीक के बेहतर इस्तेमाल से अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
Trending Videos