फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Along with academics, digital labs, sports, and cleanliness will lead to a better grade.

Maharajganj News: शिक्षा के साथ ही डिजिटल लैब, खेल व सफाई से मिलेगा बेहतर ग्रेड

Thu, 16 Jul 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Along with academics, digital labs, sports, and cleanliness will lead to a better grade.
वेबसाइट पर अपलोड कराया जा रहा है ग्रेड फार्म
विज्ञापन


जनपद में 29 राजकीय माध्यमिक स्कूलों का होता है संचालन
महराजगंज। जनपद के राजकीय विद्यालयों को डिजिटल क्लास, लैब, खेल, सफाई व अन्य उपलब्धियों के आधार पर ग्रेड दिया जाएगा। सभी स्कूलों में ग्रेड के लिए आवेदन फार्म ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। इसकी आखिरी तिथि 20 जुलाई तय है।
जनपद में 29 राजकीय स्कूलों का संचालन होता है। बीते सत्र तक इनमें लगभग 8500 विद्यार्थियों का नामांकन था, इनमें करीब 4000 के बालिकाएं शामिल हैं। माध्यमिक स्कूल सरकार के अपने स्कूल माने जाते हैं। जिसके चलते इन्हें विशेष सुविधा व सहूलियत दी जाती है।
विज्ञापन


इसके लिए तीन वर्ष पहले प्रोजेक्ट अलंकार, कॅरिअर गाइडेंस, लक्ष्मीबाई बालिका आत्मरक्षा योजना से व्यवस्थापन कार्य भी कराए गए हैं। पिछले शिक्षा सत्र में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने राजकीय स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता बेहतर करने व स्पर्धात्मक माहौल विकसित करने के लिए ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया। इसमें विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर ए, बी और सी कैटेगरी तय करने की व्यवस्था बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस सत्र में स्कूली बच्चों के परिणाम के अलावा स्कूल में डिजिटल क्लास, लैब, खेल, सफाई व अन्य उपलब्धियां भी ग्रेड तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मौजूदा समय में ग्रेड फार्म प्रधानाध्यापक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करा रहे हैं। इसे अपलोड करने की आखिरी तारीख 20 जुलाई तय की गई है।
राजकीय माध्यमिक स्कूल सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल कुमार यादव ने बताया कि पिछले साल विद्यार्थियों के परिणाम आधार पर उनके स्कूल को बी ग्रेड मिला। इस बार बच्चों की रचनात्मकता, स्पर्धाओं में सम्मिलित होने का प्रतिशत, खेल जैसे बिंदुओं का मूल्यांकन भी ग्रेडिंग के लिए होगा।

राजकीय माध्यमिक स्कूल बरवां राजा के प्रवक्ता रामजी प्रसाद व जीजीआईसी धनेवा की प्रधानाचार्य अनामिका पांडेय ने बताया कि राजकीय स्कूलों में ग्रेडिंग प्रतिस्पर्धा होने से प्रदर्शन सुधरेगा। दोनों शिक्षकों के मुताबिक इसका ग्रेडिंग फार्म अपलोड कराया जा चुका है।


वर्जन
राजकीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था व अन्य सहूलियत पर विभाग बारीकी से ध्यान देता है। ग्रेडिंग सिस्टम भी परिषद की तरफ से किया गया नवाचार है। ग्रेडिंग फार्म ऑनलाइन भरने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed