फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Irregularities found in fertilizer distribution; licenses of four shops suspended.

Maharajganj News: खाद वितरण में अनियमितता मिली चार दुकानों का लाइसेंस निलंबित

Thu, 16 Jul 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Irregularities found in fertilizer distribution; licenses of four shops suspended.
सिद्धार्थनगर। एसडीएम डुमरियागंज विवेकानंद मिश्र और कृषि विभाग के संयुक्त टीम ने उर्वरक वितरण व्यवस्था की नियमित जांच एवं निरीक्षण अभियान में बुधवार को विभिन्न उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर खाद और उर्वरक की चार दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसमें अल्महा खाद भंडार, चकचई, अब्दुल रहमान, हसीनाबाद, सुभाष खाद भंडार, भवानीगंज, तथा अब्दुल्ला खाद भंडार, भड़रिया शामिल हैं।
विज्ञापन

संबंधित प्रतिष्ठानों को अगले आदेश तक उर्वरक का क्रय-विक्रय एवं भंडारण करने से प्रतिबंधित किया गया है। यह कार्रवाई उर्वरक (नियंत्रण) आदेश एवं प्रचलित शासनादेशों के अंतर्गत की गई है। उपजिलाधिकारी डुमरियागंज और जिला कृषि अधिकारी ने सभी उर्वरक विक्रेताओं से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों एवं शर्तों का पूर्णतः पालन करें तथा उर्वरकों का विक्रय केवल निर्धारित मानकों के अनुसार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed