सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Amid chanting of Vedic mantras, the Shivalinga was installed in the temple.

Maharajganj News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर में हुई शिवलिंग की स्थापना

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Amid chanting of Vedic mantras, the Shivalinga was installed in the temple.
विज्ञापन
नौतनवा। नगर स्थित विख्यात मां बनैलिया मंदिर प्रांगण में स्थापित शिव मंदिर में संरक्षक मुन्ना सिंह की देखरेख बृहस्पतिवार को शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ। इसमें जाप एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान संतोष जायसवाल व संगीता जायसवाल, अमरदीप सिंह व रीता सिंह, ज्वाला शुक्ला व रेनू शुक्ला, रमानाथ मिश्रियाहे व कुमोदनी देवी एवं प्रमोद जायसवाल व सरोज जायसवाल ने प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े सभी धार्मिक अनुष्ठानों की विधि पूरी कराई।
Trending Videos

मंत्रोच्चार एवं हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के समापन बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने महादेव के दर्शन प्राप्त कर सुख, शांति और समृद्धि बने रहने की कामना की। इस दौरान मंदिर के संरक्षक मुन्ना सिंह, अध्यक्ष संतोष जायसवाल, प्रबंधक रमेश कुमार, पुजारी जितेंद्र पांडेय, चंद्रशेखर, विकास जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed