सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sensation due to discovery of unidentified dead body on Nautanwa Road

Maharajganj News: नौतनवा रोड पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Sensation due to discovery of unidentified dead body on Nautanwa Road
विज्ञापन
ठूठीबारी। ठूठीबारी-नौतनवा रोड पर बृजलाल डिग्री कॉलेज के पास बृहस्पतिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह राहगीरों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुटने पर पुलिस को सूचना दी गई।
Trending Videos

ग्रामीणों में चर्चा है कि मृतक व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता था। उसे क्षेत्र में इधर-उधर घूमते देखा जा रहा था। हालांकि उसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही ठूठीबारी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर ने बताया कि शव के पास से किसी प्रकार का पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है तथा शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed