बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Asha workers demanded state employee status.

Maharajganj News: आशा कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग की

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Asha workers demanded state employee status.
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में आशा कार्यकर्ता एवं आशा संगिनियों ने किया प्रदर्शन
Trending Videos

नौ सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में आशा कार्यकर्ता एवं आशा संगिनियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।


संगठन की जिलाध्यक्ष जमीरुन निशा ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए अनुरोध किया कि उत्तर प्रदेश की समस्त आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान किया जाए। उन्होंने बताया कि 20 वर्ष की लंबी सेवा के बावजूद उन्हें वही पुरानी प्रोत्साहन राशि मिल रही है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संविदा कर्मचारियों की वेतन वृद्धि की घोषणा के बावजूद आशाओं के लिए अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है। आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी मानी जाती हैं। वे गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, जच्चा-बच्चा की देखभाल, पूर्ण टीकाकरण, शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने जान जोखिम में डालकर प्रवासी मजदूरों की मदद की। बावजूद इसके उन्हें एक निश्चित मानदेय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया की हमारी मांग है, आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा संगिनियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। प्रोत्साहन धनराशि को बढ़ाकर निश्चित मानदेय 21,600 रुपये प्रतिमाह किया जाए। 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कर प्रमाण पत्र जारी किया जाए। आशा की मृत्यु पर आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जाए। आभा कार्ड, सी-बैंक, टीबीआई एवं अन्य योजनाओं का बकाया भुगतान तत्काल किया जाए। इस दौरान संगीता, सुमित्रा, सोनी गुप्ता, रीता, शशिप्रभा, लीलावती, रीला देवी, प्रभावती, विमला देवी, आशा देवी, सुभावती, पूजा, प्रेमशीला त्रिपाठी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed