सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ashish Maurya honored with a bicycle

Maharajganj News: आशीष मौर्य को साइकिल देकर किया सम्मानित

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ashish Maurya honored with a bicycle
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय महदेवा बसडीला में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मेधावी छात्र आशीष मौर्य को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए विद्यालय परिवार की ओर से साइकिल भेंट कर सम्मानित किया गया।
Trending Videos

कक्षा 8 में अध्ययनरत छात्र आशीष मौर्य ने ओलंपियाड गणित प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। सम्मान समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा, प्रधान प्रतिनिधि सच्चिदानंद पांडेय व प्रधानाध्यापक ध्रुवनारायण गुप्त ने संयुक्त रूप से छात्र आशीष मौर्य को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक ध्रुवनारायण गुप्त, भदन मुरारी, अशोक कुमार यादव, विश्वनाथ चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed