फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bananas being sent to Nepal via river, smuggling charges

Maharajganj News: नदी के रास्ते नेपाल भेजा जा रहा केला, तस्करी का आरोप

Sun, 09 Aug 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Bananas being sent to Nepal via river, smuggling charges
निचलौल। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल वन रेंज से सटे नदी क्षेत्र से नाव के जरिये केले की खेप नेपाल पहुंचाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। भारतीय क्षेत्र में सस्ते दाम पर खरीदे जा रहे केले को नेपाल में कई गुना अधिक कीमत पर बेचकर कारोबारी मुनाफा कमा रहे हैं। एक वीडियो में नेपाली युवक भारतीय केला से लदे ट्रैक्टर-ट्राली के साथ पकड़ा गया है और वह तस्करी की सारी कहानी बयां कर रहा है।
विज्ञापन

वायरल में युवक द्वारा दी जा रही जानकारी के अनुसार, पड़ोसी जनपद कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के भैसहा घाट से नाव के जरिये केले की खेप नारायणी नदी के रास्ते नेपाल के ठोकरों तक पहुंचाई जा रही है। आरोप है कि तस्कर नदी के टेलफाल से होते हुए नेपाल के नरसहिया सुस्ता गांवपालिका स्थित ठोकर संख्या छह, थाना बेलाटाड़ी, जिला नवलपरासी तक केले की खेप पहुंचाकर डंप कर रहे हैं। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से केले को नेपाल के बड़े शहरों में भेजे जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सीमावर्ती भारतीय क्षेत्र में केला 15 से 18 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जा रहा है, जबकि नेपाल में यही केला 75 से 80 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। कीमत में भारी अंतर होने के कारण तस्करी में शामिल धंधेबाजों को मोटा मुनाफा हो रहा है। भारतीय क्षेत्र से केले की खेप नेपाल पहुंचाए जाने को लेकर नेपाली ग्रामीणों की ओर से विरोध किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed