फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uncontrolled e-rickshaw overturns in roadside ditch, no one injured

Maharajganj News: अनियंत्रित ई-रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में पलटा, कोई हताहत नहीं

Sun, 09 Aug 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled e-rickshaw overturns in roadside ditch, no one injured
निचलौल। स्थानीय थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया-अमड़ी मार्ग पर शनिवार को सब्जी लेकर जा रहा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक और उसके साथ मौजूद बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा बैठवलिया बाजार से टमाटर, अदरक, नींबू और शिमला मिर्च लादकर सीमावर्ती गांव रेगहिया में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के लिए जा रहा था। मिश्रौलिया-अमड़ी मार्ग पर पहुंचने के दौरान चालक ई-रिक्शा पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसा होते ही आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने चालक और ई-रिक्शा में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद कुछ ग्रामीण गड्ढे में गिरे टमाटर, अदरक, नींबू और शिमला मिर्च को निकालने में जुट गए। मौके पर मौजूद कुछ राहगीर भी सामान बटोरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed