फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Panchayat held again in Dharamshala construction dispute, no solution

Maharajganj News: धर्मशाला निर्माण विवाद में फिर हुई पंचायत, समाधान नहीं

Sun, 09 Aug 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Panchayat held again in Dharamshala construction dispute, no solution
नौतनवा। नगर के जयप्रकाश नगर वार्ड स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने निर्माणाधीन मद्धेशिया समाज के धर्मशाला से जुड़े विवाद को निपटाने के लिए शनिवार की दोपहर एक बार फिर थाने में पंचायत बुलाई गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एसडीएम कुणाल, सीओ बसंत सिंह एवं नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों से वार्ता कर सहमति बनाने का प्रयास किया लेकिन हर बार की तरह इस बार का प्रयास भी निष्फल साबित हुआ। दोनों ही पक्ष निर्माण कार्य को लेकर अपनी बात पर ही अडिग रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मद्धेशिया वैश्य सेवा समिति की ओर से सार्वजनिक धर्मशाला का निर्माण कराया जा रहा है।
यहां निर्माण कार्य के दौरान दीवाल व शौचालय की टंकी को लेकर पिछले दो वर्षों से उक्त समिति एवं पड़ोसी विनय कुमार सिंह के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है। एसडीएम कुणाल का कहना है कि मामले का समाधान निकालने के लिए दोनों पक्षों से वार्ता कर सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही प्रकरण का निस्तारण भी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed