फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Broken roads and overflowing drains have become the identity of the city

Maharajganj News: टूटी सड़कें और बजबजाती नालियां बनी नगर की पहचान

Sun, 09 Aug 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Broken roads and overflowing drains have become the identity of the city
गांधी नगर वार्ड में बदहाल सड़क, कीचड़ के रास्ते जाने को मजबूर स्थानीय लोग। 
सड़क पर बहता है नालियों का गंदा पानी, समुचित जलनिकासी का नहीं है इंतजाम
विज्ञापन

गांधी नगर, बिस्मिल नगर, सिविल लाइन और शास्त्री नगर समेत कई वार्डों में सड़कें जर्जर
महराजगंज। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के विकास को लेकर भले ही बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हों लेकिन कई मोहल्लों की तस्वीर इन दावों के विपरीत है। नगर पालिका परिषद के 25 वार्डों में कई स्थानों पर जर्जर सड़कें, जगह-जगह बने गड्ढे और बदहाल नालियां लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं।
जानकारी के अनुसार, बारिश के बाद समस्या और गंभीर हो जाती है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने के साथ ही कई स्थानों पर जलभराव हो जाता है। इससे लोगों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ता है। सिविल लाइंस, बिस्मिल नगर, गांधी नगर, शास्त्री नगर, इंदिरा नगर और आजाद नगर समेत कई वार्डों में सड़क और जलनिकासी व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। कहीं सड़क का आधा हिस्सा सीसी कर छोड़ दिया गया है तो कहीं नाली निर्माण नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी अनिश खान, अविनाश गोंड और अभिषेक राय ने बताया कि सड़क का आधा हिस्सा सीसी (सीमेंट कंक्रीट) बना दिया गया है, जबकि बाकी हिस्सा बदहाल पड़ा है। बारिश होने पर इसी हिस्से में पानी भर जाता है। नाली का गंदा पानी भी सड़क पर बहता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी नगर वार्ड के सोनू, अनुज, सुष्मिता, नीतू और प्रशांत ने बताया कि वार्ड की अधिकांश सड़कों की हालत खराब है। जिन स्थानों पर सड़क और नाली निर्माण की जरूरत है, वहां नगर पालिका का पर्याप्त ध्यान नहीं है। बारिश के दौरान सड़कों पर पानी और कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका के जिम्मेदारों को समस्या से अवगत कराया गया लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
बिस्मिल नगर वार्ड के सत्तन वर्मा, मेराज अंसारी और सादिक ने बताया कि वार्ड की सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने के कारण उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। नगर पालिका में कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का समुचित समाधान नहीं किया गया।
स्पीकअप
अधिकतर सड़कें टूट चुकी हैं और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दौरान सड़क पर पानी भरने से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग गंदे पानी व कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर होते हैं। नगर पालिका के जिम्मेदारों से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
- गुड्डू,
बिस्मिल नगर
करीब चार साल से अधिक समय से सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। कई बार टेंपो भी पलट चुके हैं। नगर पालिका में कई बार शिकायत की गई लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। समस्या के समाधान के नाम पर मिट्टी और राबिश डाल दिया जाता है। कुछ दिन बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है।
बृजेश सिंह, बिस्मिल नगर

कई सड़कें बदहाल हैं लेकिन जहां पहले से सड़क बनी हुई है, वहीं दोबारा काम कराया जा रहा है। जिन स्थानों पर वास्तव में सड़क और नाली की जरूरत है, वहां ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
-अनिल गुप्ता, गांधी नगर
सड़क और नाली की समस्या को लेकर नगर पालिका में कई बार शिकायत की गई। सड़क पर गड्ढे हैं और घरों का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। छोटे बच्चों को भी स्कूल जाने के दौरान इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इसके बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

- अनीता जोशी, गांधी नगर

वर्जन
बदहाल सड़कों की सूची तैयार कर शासन को भेजी गई है। करीब 15 से 20 सड़क और नाली के कार्य कराए जा रहे हैं। जल्द ही अधिकांश सड़कों और नालियों को दुरुस्त करा दिया जाएगा। नगर क्षेत्र में सड़क और जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
-
आलोक कुमार,
अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed