{"_id":"697fc3887473a475f90f93e1","slug":"bhairopur-won-the-competition-by-defeating-campierganj-in-a-thrilling-match-maharajganj-news-c-206-1-mhg1033-170624-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रोमांचक मुकाबले में भैरोपुर ने कैंपियरगंज को हराकर जीती प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रोमांचक मुकाबले में भैरोपुर ने कैंपियरगंज को हराकर जीती प्रतियोगिता
विज्ञापन
विज्ञापन
वालीबॉल के फाइनल मैच में एक-एक अंक के लिए खिलाड़ियों के बीच हुआ कड़ा संघर्ष
चौक बाजार। तीन दिवसीय पं. राजमंगल पाण्डेय स्मृति वालीबाॅल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला टीकर परसौनी स्थित जेपी एसपी इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान में खेला गया। दर्शकों से खचाखच भरे खेल मैदान में रोमांचक मुकाबले में भैरोपुर की टीम ने कैंपियरगंज को सीधे दो सेटों में पराजित कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल के पहले सेट में भैरोपुर ने 30–28 के करीबी अंतर से जीत दर्ज की।
दोनों टीमों के बीच हुए फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच एक-एक अंक के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला। वहीं दूसरे सेट में भैरोपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 25–18 से जीत हासिल कर मुकाबले को अपने नाम कर लिया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि संतोष सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भैरोपुर के अवनीश और कैंपियरगंज के अजय को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रदान किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम त्रिपाठी, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, अनिल जोशी, गिरधारी गुप्ता, अभिषेक पांडेय, गिरिजेश पांडेय, बारकल्लाह, मुजफ्फर हुसैन, तैयब अंसारी, कवीन्द्र पांडेय, भोला जायसवाल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
Trending Videos