फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike skids after dog appears on road; youth injured.

Maharajganj News: सड़क पर कुत्ता आने से बाइक फिसली, युवक घायल

Mon, 03 Aug 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bike skids after dog appears on road; youth injured.
निचलौल। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा चंदा-गुलरभार के पास रविवार शाम सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ बैठी युवती को भी चोटें आईं। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब पांच बजे खड्डा के लोहिया नगर निवासी अरमान अपनी फुफेरी बहन नाजिया निवासी पड़रौना के साथ ग्राम बहुआर आ रहे थे। चंदा-गुलरभार गांव के पास अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी निचलौल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अरमान की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि नाजिया का उपचार सीएचसी पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed