फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Opposition to other vehicles entering Nepal; drivers stage sit-in on the road.

Maharajganj News: अन्य वाहनों के नेपाल जाने का विरोध, सड़क पर बैठे चालक

Mon, 03 Aug 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Opposition to other vehicles entering Nepal; drivers stage sit-in on the road.
सोनौली। शनिवार रविवार को नेपाल में वाहनों का प्रवेश नहीं मिलने से सैकड़ों मालवाहक वाहन सुबह से शाम तक सीमा पर कतार में खड़े रहे। इसी दौरान दूसरी लेन से कुछ वाहनों के नेपाल जाने पर कतार में लगे चालक आक्रोशित हो गए और एसएसबी रोड पर बीच सड़क बैठकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

चालकों के प्रदर्शन से करीब दस मिनट तक आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालकों को समझाकर सड़क से हटाया और यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने चालकों को बताया कि फल, सब्जी और ईंधन से लदे वाहनों को विशेष व्यवस्था के तहत कतार में नहीं लगना पड़ता, इसलिए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर नेपाल भेजा जाता है। इस बाबत कोतवाली सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नेपाल के भंसार (कस्टम) परिसर में जगह नहीं होने के कारण रविवार को सुबह से वाहनों की निकासी नहीं हो सकी। चालकों को स्थिति से अवगत कराकर समझाया गया, जिसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed