फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The female leopard kept roaring all night in search of her dead cub.

Maharajganj News: मृत शावक की तलाश में रातभर दहाड़ती रही मादा तेंदुआ

Mon, 03 Aug 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The female leopard kept roaring all night in search of her dead cub.
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के ग्रामसभा मिश्रोलिया में शुक्रवार की रात की रात में छह माह के तेदुएं की मौत हो गई थी। इस मौत के बाद भी गांव के लोगों की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात जहां मृत तेंदुएं की तलाश में उसकी मां (मादा तेंदुआ) लगातार दहाड़ती रही। इस दहाड़ ने गांव वालों के रातों की नींद गायब कर दी। लोगों ने रात जाग कर गुजारी।
विज्ञापन


गांव के रमेश, नाटा पासवान ने बताया कि जिस खेत के पास शुक्रवार को नर तेंदुआ मृत मिला था, उसी स्थान पर शनिवार देर शाम एक मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ दिखाई दी। शनिवार की आधी रात करीब 12:30 बजे तेंदुआ आबादी की ओर बढ़ने लगा, जिससे ग्रामीणों और वन विभाग की चिंता बढ़ गई। वन विभाग ने आवश्यक उपकरणों के साथ पूरी तैयारी कर रखी थी। बाद में वाहनों की हेडलाइट, टॉर्च की रोशनी और सामूहिक शोर किया जाने लगा। वहीं गांव के ही गामा प्रसाद, परमानंद, रामदेव ने बताया कि रात में रोशनी पड़ने पर मादा तेंदुए का आक्रामक हो रही थी। इस दौरान गांव के कुछ लोग तेंदुए को नजदीक से देखने की कोशिश करने लगे, जिन्हें वन विभाग की टीम ने समझाकर सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए कहा। हालांकि आक्रामक व्यवहार के बावजूद रोशनी और शोर सुनने के बाद मादा तेंदुआ लौट गई। वहीं मादा तेंदुआ के घटनास्थल पर पहुंचने की घटना को नर शावक की तलाश करना बताया जा रहा है। वहीं गांव के शैलेश पाल, अनिल, जितई, कोईल, सुरेश, सुरेंद्र, ओमप्रकाश और छांगुर ने जिला प्रशासन एवं वन विभाग के उच्चाधिकारियों से प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, तेंदुए की निगरानी के लिए विशेष टीम तैनात करने तथा किसी भी जन-धन की हानि की स्थिति में जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन







हमला कर चुका है तेंदुआ
क्षेत्र में पहले भी तेंदुए के हमलों की घटनाएं हो चुकी हैं। 16 अगस्त 2025 को शिवपुर वन रेंज के बसंतपुर में चारा काटने गई किशोरी को तेंदुए ने हमला करके घायल कर दिया था। 6 सितंबर 2025 की रात में मधवलिया वन रेंज की नर्सरी संख्या-24 में भी तेंदुआ झोपड़ी में घुसकर मासूम शिवानी को उठा ले गया था।24 जून को ग्राम कलनही निवासी किशन साहनी पर तेंदुए ने हमला बोल कर घायल कर दिया था। एक जुलाई को बजही निवासी बुजुर्ग रामप्रीत पर तेंदुए का हमला हुआ था। 5 जुलाई को शीतलापुर निवासी हृदेश राजभर के चलती बाइक पर तेंदुए ने हमला किया था। वहीं लक्ष्मीपुर वन रेंज के बेलहिया सिवान में तेंदुए के हमले में पांच लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed