{"_id":"6a6fa93cae3b96fa000940bd","slug":"demand-for-capacity-enhancement-of-old-transformers-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182516-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जनपद के शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने को लेकर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने शनिवार को लखनऊ में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों ने नगर निकायों के विकास और विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने नगर पालिका परिषद के साथ ही चौक, घुघली, पनियरा और परतावल नगर पंचायतों में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास से संबंधित प्रस्ताव मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए। इसके अलावा नगर के विभिन्न स्थानों पर जर्जर विद्युत पोल बदलने और पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की आवश्यकता भी प्रमुखता से उठाई।
दोनों विधायकों ने नगर निकायों में लंबित विकास परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति दिलाने तथा उनके लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सरकार का सहयोग अपेक्षित है।
विज्ञापन
इस मौके पर चेयरमैन राजेश जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, नंदू दुबे और संजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।