बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bird flu: Arrangements checked at 13 poultry farms in border areas

बर्ड फ्लू : सीमा क्षेत्र के 13 पोल्ट्री पोल्ट्री फार्मों में जांचे गए इंतजाम

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Bird flu: Arrangements checked at 13 poultry farms in border areas
विज्ञापन
सीवीओ व डिप्टी सीवीओ ने किया भ्रमण, रैपिड रिस्पांस टीम अलर्ट नहीं मिली कोई सूचना
Trending Videos

सीवीओ ने 23 ग्राम पंचायतों का भ्रमण करते हुए 13 पोल्ट्री व तीन लेयर फार्मों में व्यवस्ता की जांच की
महराजगंज। नेपाल में बर्ड फ्लू के मामले मिलने के बाद पशु चिकित्सा विभाग ने महराजगंज में सतर्कता बढ़ा दी है। रविवार को सीवीओ व डिप्टी सीवीओ ने सीमा क्षेत्र के पोल्ट्री फार्मों में बचाव इंतजाम जांचे। जहां कमी मिली वहां तत्काल संचालकों से व्यवस्था कराई। साथ ही सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल व पुलिस से मदद के लिए अपील की।
सीवीओ डॉ. एजाज अहमद व डिप्टी सीवीओ डॉ. विनोद विश्वकर्मा ने नौतनवा व ठूठीबारी क्षेत्र के लगभग 23 ग्राम पंचायतों का भ्रमण करते हुए 13 पोल्ट्री व तीन लेयर फार्मों में बर्डफ्लू को लेकर दिए निर्देशों के अनुपालन की जांच की। सीवीओ ने कहा कि लेयर फार्म में आने-जाने के बाद खुद को सेनेटाइज करना केयर टेकर के लिए जरूरी है। इसलिए सभी लेयर फार्म संचालक इसका अनुपालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. विनोद विश्वकर्मा ने पोल्ट्री फार्म संचालकों से पोल्ट्री के मुख्य द्वार पर सेनिटाइज्ड स्पंज लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि फार्म के भीतर बाहरी लोगों को कतई न दाखिल होने दिया जाए। आने-जाने वाले सेनिटाइज्ड स्पंज से ही गुजरें। इससे संक्रमण से बचाव हो सकेगा।
ग्रामीणों को बताया कि अगर पक्षियों की आकस्मिक मृत्यु दिखती है तो स्थानीय पशु विभाग की टीम को फौरन सूचित करें। जिससे आकस्मिक मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके। एसएसबी के जवानों से भी सहयोग की अपील की। साथ ही रैपिड रिस्पांस टीम भी अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रही लेकिन किसी भी टीम को आकस्मिक पक्षियों की मृत्यु या बीमारी को लेकर कहीं से सूचना नहीं मिली।
वर्जन

शनिवार भेजे गए सेंपल की रिपोर्ट कल आएगी। रिपोर्ट के आधार पर ही सतर्कता का निर्धारण किया जाएगा। बहरहाल अभी सभी आरआरटी टीम सक्रिय है। हम लोगों ने सीमा से सटे क्षेत्रों के पोल्ट्री व लेयर फार्म की व्यवस्था का निरीक्षण किया। अभी स्थिति सामान्य है।
-डाॅ. एजाज़ अहमद, सीवीओ, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed