सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP is not a political party but a powerful medium for nation building

Maharajganj News: राजनीतिक दल नहीं राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है भाजपा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
BJP is not a political party but a powerful medium for nation building
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री का जिले की सीमा पर स्वागत।
विज्ञापन
आज जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों में रहेंगे उपस्थित
Trending Videos

पंकज चौधरी का करारी सीमा पर भव्य स्वागत
महराजगंज। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के जनपद आगमन पर कतरारी सीमा पर उनका भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि महराजगंज की धरती से उन्हें हमेशा अपार स्नेह और ऊर्जा मिलती रही है। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर ही पार्टी ने आज देश और प्रदेश में विकास का नया अध्याय लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें, ताकि अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे। पंकज चौधरी ने यह भी कहा कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ानी होगी।
देर शाम जैसे ही पंकज चौधरी के काफिले ने कतरारी में प्रवेश किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि पंकज चौधरी का जनपद से गहरा जुड़ाव है और उनके नेतृत्व में क्षेत्र का निरंतर विकास हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, महामन्त्री प्रभाकर द्विवेदी,बबलू यादव, विवेक गुप्ता, राजेंद्र पटेल, आनंद शंकर बर्मा, उमेश गुप्ता, मानवेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह , निर्भय सिंह,विवेक पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed