फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Blinded father-in-law by throwing chili powder in his eyes, then killed him with the handle of a pickaxe.

Maharajganj News: ससुर की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर कुदाल के बेंत से की हत्या

Sat, 01 Aug 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 01 Aug 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Blinded father-in-law by throwing chili powder in his eyes, then killed him with the handle of a pickaxe.
फरेंदा। जमीन के विवाद के कारण ससुर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने हत्या के दिन ही पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया। घटना के अनावरण में ससुर की हत्या में बहू के साथ तीन अन्य सहयोगियों की शामिल होने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शक्तिमोहन अवस्थी के अनुसार, मृतक सच्चाराम गुप्ता की बड़ी बहू शोभा गुप्ता के साथ जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी ससुर पर जमीन रजिस्ट्री करने की बात को लेकर दबाव बना रही थी। जिसको लेकर गुरूवार की सायं करीब साढ़े चार बजे बहू अपने ससुर को घर बुलाकर बंटवारे के लिए बात करने बहाने घर बुलाया था। जहां पर पहले से ही आरोपी रमेश गुप्ता, धनई यादव भी मौजूद था। बातचीत का क्रम शुरू हुआ तो उसी दौरान आरोपी बहू ने ससुर की आंखो में मिर्च का पाउडर झोंक दिया जिसमे सच्चाराम जमीन पर गिर गए। उसके बाद रमेश गुप्ता व धनई यादव ने उन्हे पकड़ लिया और शोभा गुप्ता ने घर में रखा कुदाल के बेंट से पीट कर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

उसके बाद झोला छाप ने जांच कर मौत होने की पुष्टि की। शव को छिपाने के लिए रात का इंतजार करने लगे। रात में साक्ष्य को मिटाने के लिए एक अन्य सहयोगी श्रीकांत चौहान को बुलाकर चेहरे पर कपड़ा बांधा और घसीटते हुए बाहर खाली प्लाट में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी शोभा गुप्ता, धनई यादव, रमेश गुप्ता व श्रीकांत चौहान को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed