फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Neighboring couple beats mother and daughter while they were bathing an elderly person.

Maharajganj News: बुजुर्ग को नहला रहीं मां-बेटी को पड़ोसी दंपती ने पीटा

Sat, 01 Aug 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 01 Aug 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Neighboring couple beats mother and daughter while they were bathing an elderly person.
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिसवा राजा में एक बुजुर्ग को नहलाने के दौरान सड़क पर पानी बह जाने पर पड़ोसी से विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ने बुजुर्ग को नहला रही मां-बेटी के साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अजय गुप्ता व उसकी पत्नी सुनीता के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राधिका देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 28 जुलाई की शाम करीब छह बजे वह अपने 80 वर्षीय बुजुर्ग ससुर रामवृक्ष गुप्ता को घर के बाहर नहला रही थी। नहलाते समय पानी सड़क पर बहने लगा, जिसको लेकर पड़ोसी अजय गुप्ता और उनकी पत्नी सुनीता देवी ने आपत्ति जताई। आरोप है कि इस दौरान अजय गुप्ता ने पीड़िता को घसीटकर मारा। थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed