{"_id":"6a3303574aaedc09920bf12d","slug":"body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-regulator-in-suspicious-circumstances-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-179401-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संदिग्ध हालत में रेग्युलेटर में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संदिग्ध हालत में रेग्युलेटर में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोठीभार क्षेत्र के ग्राम बरवा दिगंबर का मामला
फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा दिगंबर में बुधवार की सुबह नहर के रेग्युलेटर में फंदे से लटकता युवक का शव मिला। इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बरवां दिगंबर गांव निवासी अनिल साहनी (30) रात में खाना खाकर नहर की पटरी की ओर गया था। सुबह गांव के नहर पुल के पश्चिम रेग्युलेटर में कपड़े के फंदे से उसका शव लटका दिखा। ग्रामीण ने फोन से इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।
इसकी जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर कब्जे में ले लिया। इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल की फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अनिल साहनी की संदिग्ध मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अनिल साहनी तीन भाइयों में मझला था। उसके बड़े भाई संतराज गांव में ही रहकर खेती-बारी करके जीवनयापन करते हैं। वहीं छोटा भाई इंद्रेश किसी मामले में इस समय जेल की सजा काट रहा है। मृतक अनिल भी मेहनत-मजदूरी करके पत्नी बबिता और दो मासूम बेटों नौ वर्षीय आदित्य व सात वर्षीय देव के साथ घर परिवार की देख-रेख करता था।