सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Body of seven-year-old girl found in pond in Deoria

रातभर तलाश, सुबह मिला शव: बुधवार शाम 6 बजे से लापता थी, गुरुवार सुबह 5 बजे उतराया मिला

संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Rohit Singh Updated Thu, 18 Jun 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

आफरीन बुधवार साम खेलते समय घर से लापता हो गई थी। रात लगभग 8:00 बजे आफरीन घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश करने लगे लेकिन देर रात उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। लापता होने के बाद से ही परिवार में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार  की सुबह लगभग पांच बजे उसका शव पोखरे मे उतराया मिला।

Body of seven-year-old girl found in pond in Deoria
पोखरे पर तलाश करते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

भिटौली थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित में गुरुवार सुबह लगभग पांच बजे  एक सात वर्षीय बालिका का शव गांव के समीप  पोखरे में मिला। मृतका की पहचान आफरीन 7 वर्ष  पुत्री रियाज के रूप में हुई है जो बुधवार सायं लगभग 6 बजे  से लापता थी।



जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार  की सुबह करीब 5 बजे ग्रामीणों ने गांव के पोखरे में बालिका का शव उतराया देखा। इसकी सूचना तत्काल परिजनों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आफरीन बुधवार साम खेलते समय घर से लापता हो गई थी। रात लगभग 8:00 बजे आफरीन घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश करने लगे लेकिन देर रात उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। लापता होने के बाद से ही परिवार में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार  की सुबह लगभग पांच बजे उसका शव पोखरे मे उतराया मिला।

परिजनों ने आशंका जताई कि बालिका खेलते समय नहाने के लिए पोखरे मे उतरी और गहरे पानी में चली गई जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। इस पोखरे में अक्सर बच्चे  खेलते और नहाते
 है। थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed