बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Brainstorming for prevention of bird flu, control room established

Maharajganj News: बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए मंथन, कंट्रोल रूम स्थापित

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming for prevention of bird flu, control room established
विज्ञापन
नेपाल के कुछ दिनों में फैले बर्ड फ्लू को देखते हुए जिलाधिकारी ने की बैठक
Trending Videos

डीएम ने तहसील स्तरीय पशु चिकित्सालयों पर पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया
महराजगंज। नेपाल के कुछ हिस्सों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। शनिवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक कार्यालय में की। इस दौरान डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से बर्ड फ्लू की स्थिति और रोकथाम के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में बर्ड फ्लू का कोई मामला अब तक प्रकाश में नहीं आया है। आस-पास के जनपदों में भी स्थिति सामान्य है। नेपाल के झापा, मोरंग सहित कुछ जनपदों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। हालांकि जनपद के सीमावर्ती जिलों नवलपरासी और रूपनदेही में बर्ड फ्लू की घटना अभी तक सामने नहीं आई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि कुक्कुट पालकों से लगातार संवाद किया जा रहा है। तैयारियों के विषय में अवगत कराते हुए उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू रोग के नियंत्रण के लिए तहसील स्तर पर चार त्वरित कार्यवाही दल (आरआरटी) का गठन किया गया है। इसमें उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार बर्ड फ्लू रोग नियंत्रण के लिए जनपदस्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 8765957965 है। कोई भी व्यक्ति सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में बर्ड फ्लू रोग का मामला प्रकाश में आने की स्थिति में सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों का एक वॉट्सएप ग्रुप बना लें। जनपद के समस्त तहसील स्तरीय पशु चिकित्सालयों पर पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जनपद में रैंडम आधार पर विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों सैंपल कलेक्शन का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारियों के कार्यों और उत्तरदायित्वों के विषय में अवगत करा दें। साथ ही कुक्कुट पालकों को निर्देशित कर दें कि यदि पशुपालन विभाग की टीम सैंपलिंग अथवा जांच के लिए जाती है, तो जरूरी सहयोग प्रदान करें। संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि बर्ड फ्लू के संदर्भ में कोई भी सूचना मिलने पर पशुधन विभाग को सूचित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सीवीओ डॉ एजाज अहमद, डिप्टी सीवीओ डॉ. विनोद विश्वकर्मा, एआरटीओ मनोज सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, एई पीडब्ल्यूडी करन सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed